Responsive Scrollable Menu

Pakistani Mehndi: पाकिस्तानी मेहंदी पैटर्न से दोगुनी बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता, ट्राई करें यहां दिए डिजाइन

अगर आप मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं तो इस बार पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। ये पैटर्न बेहद सुंदर दिखते हैं और हाथों की सुंदरता हो भी खूब बढ़ा देते हैं। यहां देखिए कुछ बेस्ट डिजाइन्स-

Continue reading on the app

IPL 2026 की शुरुआत से पहले जानिए क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत, जिससे बढ़ गई होगी सभी टीमों की टेंशन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जोरो-शोरो से तैयारी कर रही हैं. इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है. जबकि एसआरएच ने अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है, तो चलिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानते हैं कि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कितनी मजबूत नजर आ रही है और उसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है.

सनराइजर्स हैदराबाद की क्या है सबसे बड़ी ताकत

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी शामिल है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उनकी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाज की पिटाई कर सकते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं. 

ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल में भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करते हैं. ट्रेविस हेड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. हेड टिक जाते हैं तो अकेले मैच खत्म कर देते हैं. वो एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. 

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान अभिषेक शर्मा एक विस्फोटक ओपनर हैं. उनके पास किसी भी गेंदबाज की धुनाई करने की झमता है. अभिषेक तूफानी पारी खेलते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. इसके अलावा अभिषेक एक पार्ट-टाइम स्पिनर भी हैं. 

ईशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन मीडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और टीम को मजबूती देते हैं. ईशान किशन भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने की काबालियत रखते हैं. इसके अलावा ईशान एक अच्छे विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं. आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. 

हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड का हिस्सा हैं. हेनरिक क्लासेन पावर हिटर और फिनिशर की भूमिका के लिए जाने जाते हैं. वो मीडिल ऑर्डर में पारी को संभालते हैं. इसके अलावा डेथ ओवरों में क्लासेन विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और मैच को फिनिश करते हैं. 

नीतीश कुमार रेड्डी

मुंबई इंडियंस के पास नीतीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी है, जो मीडिल ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं और पारी को आगे बढ़ाते हैं. इसके अलावा वो गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी विकेट टीम के लिए विकेट निकालते हैं. कुल मिलाकर वो टीम में गेंद और बल्ले दोनों से बैलेंस देते हैं. यानी सनराइजर्स हैदराबाद के ये सभी खिलाड़ी मिलकर एक खतरनाक बैटिंग लाइनअप बनाते हैं, जो किसी भी विरोधी टीम की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को धज्जियां उड़ा सकते हैं. 

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 शेड्यूल

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

28 मार्च 2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चिन्नास्वामी स्टेडियम

2 मार्च 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ईडन गार्डन्स

5 अप्रैल 2026 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

11 अप्रैल 2026 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर स्टेडियम

यह भी पढ़ें:  शिवम दुबे ने T20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद मुंबई जाने के लिए क्यों चुना था ट्रेन यात्रा? अब खुद किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

ब्रेंडन मैकुलम की गंदी आदतों का हुआ खुलासा, ड्रेसिंग रूम में पीते थे सिगरेट और शराब, नौकरी जाने की आई थी नौबत

Brendon McCullum bad habits revealed: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मिली हार के बाद उन्हें कोच पद से हटाने की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन आपसी समझौते के कारण ऐसा नहीं किया गया. मैकुलम को लेकर ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने की बात सामने आई है. Sat, 21 Mar 2026 17:42:29 +0530

  Videos
See all

Delhi Uttam Nagar EID Celebration: उत्तम नगर में फोर्स तैनात, Delhi Police की हुई तारीफ #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:30:32+00:00

गौ रक्षक फरसा वाले बाबा के हत्यारों को फांसी दो | Mathura | Farsa Wale Baba Murder | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:41:27+00:00

US Iran War: Trump भी ईरान में सेना लेकर उतरने वाले हैं?! | Middle East Crisis | Israel Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:45:04+00:00

Delhi Uttam Nagar EID Celebration : Delhi Police की तैयारी के मुरीद हुए नमाजी! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers