Responsive Scrollable Menu

बाबर-फखर चोट के बावजूद टी-20 वर्ल्डकप में चुने गए थे:PCB मेडिकल पैनल ने बताया- सिलेक्शन के समय पूरी तरह फिट नहीं थे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मेडिकल पैनल ने खुलासा किया है कि बाबर आजम और फखर जमान को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने के समय उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं थी। पैनल के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे, इसके बावजूद उनका चयन किया गया। इस मामले को लेकर सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने भी पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाए थे और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की थी। वर्ल्ड कप की बाद के जांच में सामने आया PCB से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ जावेद मुगल ने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच के बाद यह चिंता जताई। वे जनवरी से पाकिस्तान टीम के साथ हैं। बाबर ने डोमेस्टिक टी-20 लीग खेलने से मना किया मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद हैमस्ट्रिंग में परेशानी बताकर नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया। वहीं फखर जमान भी लंबे समय से इसी तरह की दिक्कत से जूझ रहे थे। सूत्र ने बताया कि जांच में बाबर की चोट शुरुआती आकलन से ज्यादा गंभीर निकली, जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से परेशान हैं। हमने पहले ही क्लियरेंस ली थी- सिलेक्शन पैनल सिलेक्शन कमेटी ने मेडिकल पैनल को साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से पहले टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी। हालांकि डीकन पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से करीबी रिश्तों के कारण हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दी। बाबर अभी रिहैब कर रहे फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उनके पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। फखर वनडे सीरीज के लिए फिट नहीं थे फखर जमान हाल ही में नेशनल टी-20 कप के एक मैच में खेले। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वे पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन अब टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश दौरे में दोनों प्लेयर्स नहीं खेले दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान को 1-2 से हार मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक, चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ता वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर को बाहर करने का फैसला कर चुके थे। ---------------------------- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौटी:2 प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने का फैसला किया, एशिया कप में राष्ट्रगान नहीं गाया था

ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगने के विवाद के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौट आई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, टीम तुर्की के रास्ते ईरान पहुंची, जहां सीमा पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम पहले तुर्की उतरी और वहां से बस के जरिए ईरान की सीमा में दाखिल हुई। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मामले ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब टीम की कुछ खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी। हालांकि, बाद में कई खिलाड़ियों ने अपना फैसला बदल लिया और टीम के साथ वापस लौट आईं। वहीं, दो खिलाड़ी (फातेमेह पसंदिदेह और अतेफेह रमेजानिसादेह) ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया है। 3 दिन पहले दिन प्लेयर्स घर लौटी थीं 3 दिन पहले 15 मार्च को 7 में से 3 खिलाड़ियों ने अपना निर्णय बदला और अपने देश लौट आईं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने एक बयान में इसकी जानकारी दी थी। तीन सदस्य सिडनी से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना हुए। इनमें दो खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल रहे। ईरान की टीम ऑस्ट्रेलिया से निकलने के बाद से कुआलालंपुर में ही रुकी हुई है। ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगकर चर्चा में आई टीम एशिया कप के दौरान साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में ईरानी टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसके बाद ईरान में कुछ लोगों ने टीम की कड़ी आलोचना की और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी डर के चलते पहले पांच खिलाड़ियों ने और बाद में टीम के दो अन्य सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से शरण मांगी थी। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मानवीय आधार पर वीजा देकर देश में रहने की अनुमति दी थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन सात खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। उसके बाद 3 प्लेयर्स ने अपना फैसला बदलकर ईरान में वापसी कर ली थी। ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो… ईरान ने फुटबॉल वर्ल्डकप के मैच मैक्सिको में कराने की मांग की इधर, ईरान की पुरुष फुटबॉल फेडरेशन ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अमेरिका से मैच हटाकर मेक्सिको में कराने की मांग की है। यह मांग ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। फिलहाल इस मुद्दे पर अंतिम फैसला FIFA को लेना है कि ईरान के मैचों की मेजबानी कहां होगी। इससे पहले ईरान फुटबॉल संघ के प्रेसिडेंट ने कहा था कि हमारा वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है। इसके बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा है कि वह 2026 फीफा वर्ल्ड कप में ईरान के मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर FIFA सहमति देता है, तो उनके देश को ईरान के मैच आयोजित करने में कोई दिक्कत नहीं है। ------------------------------------------------ ईरान फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पांच ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने शरण दी; एशिया कप खेलने गई थीं एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दे दी है। ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने बताया कि इन खिलाड़ियों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

शराब पीना छोड़ा… IPL 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, ये है वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारत के एक खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है. इस खिलाड़ी ने बताया कि उसने शराब पीना छोड़ दिया है. वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहता है और टीम को चैंपियन बनाना उसका टारगेट है. Thu, 19 Mar 2026 08:06:30 +0530

  Videos
See all

रमजान में पाकिस्तानी सामान भारत में क्यों ? कराची का माल मुंबई में..रमजान में ना’पाक’ गद्दारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:30:43+00:00

Shorts : PM मोदी की शायरी सुनते ही हंसने लगे सभी सांसद! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:46:02+00:00

Motivational Quotes: जिनके मन में कुछ और कर्म में कुछ और होता है वो हमेशा धोखा ही खाते हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:31:19+00:00

Chaitra Navratri 2026 Live: नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री के लिए भक्ति देखो |Maa Shailputri #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:31:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers