Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 के प्रीव्यू शोज में तकनीकी दिक्कत:दक्षिण भारत में डबिंग की समस्या से शोज रद्द, मुंबई-दिल्ली में देरी, डायरेक्टर आदित्य धर ने मांगी माफी

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के पेड-प्रिव्यू शोज कई जगहों पर रद्द हो गए हैं। इसके पीछे का कारण डिजिटल डिलीवरी में आई तकनीकी समस्याओं को बताया जा रहा है। दक्षिण भारत में डबिंग की दिक्कत से शोज कैंसिल हुए हैं, वहीं दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में भी कंटेंट देरी से पहुंचने की वजह से शोज 30 मिनट तक लेट शुरू हुए हैं। डायरेक्टर आदित्य धर ने इस अव्यवस्था के लिए सोशल मीडिया पर दर्शकों से माफी मांगी है। डायरेक्टर आदित्य धर ने मांगी माफी इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर खुद ने दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। उन्होंने अपडेट दिया कि तकनीकी और लॉजिस्टिकल गड़बड़ियों को ठीक कर लिया गया है और तमिल-तेलुगु भाषाओं के शोज आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल यानी 19 मार्च की मुख्य रिलीज के लिए कंटेंट आज शाम तक सभी जगह उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि सुबह के शोज सुचारू रूप से चल सकें। साउथ में डबिंग की समस्या, रिफंड प्रक्रिया शुरू हैदराबाद, तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में नॉन-हिंदी (तमिल, तेलुगु आदि) प्रीव्यू शोज को रद्द करना पड़ा है। थिएटर मालिकों के मुताबिक, डबिंग में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से फिल्म का कंटेंट समय पर ‘क्यूब’ पर अपलोड नहीं हो पाया। कोयंबटूर और तिरुप्पुर जैसे शहरों में सिनेमाघरों ने शोज कैंसिल कर दर्शकों को रिफंड देना शुरू कर दिया है। हालांकि, कुछ सिनेमाघरों में नॉन-हिंदी वर्जन की जगह हिंदी वर्जन के प्रीव्यू दिखाए जा रहे हैं ताकि दर्शक निराश न हों। दिल्ली-मुंबई और नोएडा में भी आधे घंटे की देरी सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे महानगरों में भी हिंदी शोज शुरू होने में देरी देखी गई। नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स के मैनेजर के अनुसार, डिजिटल कंटेंट सिनेमाघरों तक देरी से पहुंचा, जिसकी वजह से कई शोज 30 मिनट तक लेट हो गए। 5 भाषाओं में कल होगी पैन-इंडिया रिलीज फिल्म का पहला भाग यानी 'धुरंधर' (2025) सिर्फ हिंदी में आया था, लेकिन इस बार इसे बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जा रहा है। 'धुरंधर 2' कल 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। पहले पार्ट को दक्षिण भारत में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने सीक्वल को इतनी भाषाओं में डब करने का फैसला लिया था।

Continue reading on the app

'राजा शिवाजी' का पहला टीजर 'धुरंधर-2' के साथ रिलीज होगा:रितेश देशमुख की मूवी 1 मई को आएगी, फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने एलान किया है कि इस फिल्म का पहला लुक टीजर 19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। दर्शकों को इस फिल्म की पहली झलक आज 'धुरंधर' के पेड प्रिव्यू के दौरान ही सिनेमाघरों में मिल चुकी है। सिर्फ थिएटर में दिखेगा पहला टीजर मेकर्स ने इस टीजर को फिलहाल 'सिनेमा एक्सक्लूसिव' रखने का फैसला किया है। यानी इसे देखने के लिए आपको थिएटर ही जाना होगा। इस टीजर के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके शौर्य की एक झलक पेश की जाएगी। फिल्म में रितेश देशमुख न केवल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि वे खुद इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। स्वराज्य की नींव रखने वाले योद्धा की कहानी 'राजा शिवाजी' फिल्म एक ऐसे बेटे की कहानी है जिसने अत्याचारी ताकतों के खिलाफ खड़े होने की शपथ ली और स्वराज्य की नींव रखी। रितेश देशमुख ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया है। फिल्म का उद्देश्य इस ऐतिहासिक गाथा को न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक मिसाल के रूप में पेश करना है। 1 मई को दुनिया भर में होगी रिलीज 'राजा शिवाजी' का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है। फिल्म 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह दिन महाराष्ट्र दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है, जो फिल्म की रिलीज के लिए काफी खास माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोहली अब पहले जैसे नहीं रहे! RCB में लौटते ही बदले-बदले नजर आए विराट

पिछले सीजन की चैंपियन RCB लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी और एक बार फिर इसमें विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. कोहली भी इसकी तैयारियों के लिए अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन इस दौरान कुछ बदले-बदले से नजर आए. Wed, 18 Mar 2026 23:31:20 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: IRGC के मुख्यालय पर हमले का दावा | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:30:11+00:00

Iran Vs US-Israel Conflict | महायुद्ध के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:32:33+00:00

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:15:04+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | होर्मुज स्ट्रेट को कैसे खुलवा पाएंगे ट्रंप ? | Trump Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers