प्राइवेट पल का वीडियो हुआ लीक, फिर वायरल और सोसइटी में मजाक, CCTV लीक पर क्या है कानून?
Andheri Lift Private Video Leak: मुंबई के अंधेरी में लिफ्ट के अंदर एक महिला के निजी पलों का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोप है कि फुटेज को बैकअप सिस्टम से निकालकर सोसाइटी में फैलाया गया, जिससे महिला को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. ऐसे मामलों में आईटी एक्ट और आईपीसी की सख्त धाराएं लागू हो सकती हैं, जिसमें वीडियो लीक करने वाले को जेल और जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ सकता है.
Video: उम्र 12 साल, पर कलेजा लोहे का! लगाम थामते ही हवा से करता है बातें
Horse Racing: नालंदा के तेल्हारा में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में एक 12 साल के 'छोटे उस्ताद' ने अपनी जादुई घुड़सवारी से सबको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. पटना का रहने वाला सन्नी कुमार जब अपने घोड़े बादल पर सवार होकर मैदान में उतरा, तो उसकी रफ्तार देख लोगों को लगा मानो कोई चीता दौड़ रहा हो. महज 4 साल की उम्र से लगाम थामने वाले सन्नी का घोड़े पर कमांड इतना जबरदस्त है कि उसने बड़े-बड़े अनुभवी घुड़सवारों को पीछे छोड़ दिया. गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व विधायक बैजू यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में बिहार और यूपी के धुरंधर जुटे थे, लेकिन महफिल लूट ले गया यह नन्हा जांबाज. सन्नी की इस अद्भुत कला को देखकर मैदान में मौजूद हर शख्स यही कह रहा था उम्र छोटी है, पर हौसला आसमान से भी ऊंचा है. पुराने खेलों को जिंदा रखने के इस मंच पर सन्नी जैसे बच्चों का टैलेंट वाकई अजब-गजब और प्रेरणादायक है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















