Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, ये है 7 अगस्त का इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

आगामी त्योहारों से पहले अगस्त महीने में लगातार सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 7 अगस्त 2026 को सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,28,400 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.48 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.26 लाख रुपए पर चल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।

आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,49,940 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,37, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। 18 कैरेट का दाम 1,12,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,040 , 22 कैरेट का भाव 1,37,550 और 18 कैरेट का भाव 1,12,570 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,40,000 रुपये बनी हुए है।

वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका-ईरान तनाव के साथ डॉलर और मुद्रा बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं कच्चे तेल भी तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड $83 प्रति बैरल और WTI क्रूड $78 प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा है।  अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $4,348.40 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी भी चढ़कर $62.470 प्रति औंस के पार पहुंच गई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना और अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में सर्राफा की मजबूत मांग से भी वैश्विक स्तर पर कीमतों को समर्थन मिल रहा है। भारतीय रुपया भी दबाव में है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ती है तो ग्लोबल महंगाई का खतरा फिर बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर कमोडिटी और शेयर बाजार दोनों की चाल पर पड़ सकता है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

Redmi 17: रेडमी लाया सस्ता 5G फोन, सिर्फ ₹14,000 में मिलेगी 6,300mAh बैटरी, 13MP कैमरा

Redmi ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी, 6.9-इंच HD LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। जानिए इसकी खासियत, कीमत और अन्य सभी डिटेल्स। 

Redmi 17 5G की कीमत
चीन में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (करीब 17,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Redmi 17 5G में 6.9-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, DC Dimming और Wet Touch 2.0 तकनीक के साथ आती है। यह फीचर गीली उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देता है। स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर आधारित Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

ये भी पढ़े-ः JBL लाया 2 धांसू ईयरबड्स: Hi-Res ऑडियो के साथ मिलेगी 48 घंटे तक की बैटरी, ₹25 हजार है कीमत

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Redmi 17 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का आकार 171.56×79.47×8.15mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया में 3 नए चेहरों के सामने गौतम गंभीर ने क्या कहा? टेस्ट सीरीज के लिए दिया ये लक्ष्य

भारतीय टीम 9 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका आई है. भारतीय टीम का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब वो इस फॉर्मेट में काफी संघर्ष कर रही है. Fri, 07 Aug 2026 21:55:24 +0530

  Videos
See all

Pakistan Saudi Arabia Turkey Defence Pact: NATO की तरह 3 मुस्लिम देशों का गठबंधन| India | USA | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:44:35+00:00

iran usa war update: युद्धपोत उड़ा देंगे! ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? क्या शुरू होगा बड़ा युद्ध? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers