Responsive Scrollable Menu

पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम

PCOD Pain: अगर पेट या पेल्विक हिस्से का दर्द बहुत तेज हो या पीरियड्स कई महीनों तक न आएं तो बिना देरी किए एक महिला रोग विशेषज्ञ से बात करें. सही वक्त पर अगर इलाज हो गया तो यकीनन काफी फायदा होगा. 

The post पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Women's Asia Cup 2026 Team India Schedule: एशिया क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया. टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में होगा, जिसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी. टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं...

महिला एशिया कप 2026 में भारत का शेड्यूल

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है. टूर्नामेंट का आगाज 28 अगस्त से होगा, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत दूसरा मैच हांगकांग के साथ 3 सितंबर को खेलेगा, तो वहीं तीसरा और आखिरी लीग मैच भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेलेगी. भारत-पाक के बीच खेला जाने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा.

 

 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबको बेसब्री से इंतजार

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका हर क्रिकेट फैस को बेसब्री से इंतजार होगा. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों को लेकर फैंस के बीच अलग ही स्तर का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में 5 सितंबर को चेन्नई में फैंस को एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा.

हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

महिला एशिया कप 2026 के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी और टीम की उपकप्तान एक बार फिर स्मृति मंधाना होंगी.

महिला एशिया कप 2026 में हिस्सा लेंगी कुल 8 टीमें

इस बार महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं. अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है. वहीं श्रीलंका की टीम ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.

महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
1 30 अगस्त 2026 (रविवार) ???????? भारत vs ???????? थाईलैंड एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई शाम 7:00 बजे
2 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) ???????? भारत vs ???????? हांगकांग एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई शाम 7:00 बजे
3 5 सितंबर 2026 (शनिवार) ???????? भारत vs ???????? पाकिस्तान एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई शाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें: IND VS SLXI: आज कितने बजे शुरू होगा वॉर्म-अप मैच? एक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

जब स्पिन का जादू चश्मे के लेंस से होकर गुजरा, और इतिहास बन गया, 'मायोपिया' को मात देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालों की कहानी

unique cricket story: पारंपरिक नजर का चश्मा (प्रिस्क्रिप्शन स्पेक्टाकल्स) पहनकर गेंदबाजी, और वो भी सटीक स्पिन गेंदबाजी करने की हो, तो यह दृश्य बेहद अनोखा और ऐतिहासिक बन जाता है भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई जादुई स्पिनर हुए हैं, जिन्होंने चश्मा पहनकर मैदान पर कदम रखा और दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर दीं Fri, 7 Aug 2026 14:27:03 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers