नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर' की संसद में गूंज, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की है अपनी सीमाएं
बॉलीवुड फिल्म 'केडी: द डेविल' के बहुचर्चित और विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बैन कर दिया है. बुधवार को संसद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों और समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए अश्लीलता फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त कार्रवाई जरूरी है. यह गाना अपनी 'डबल मीनिंग' लिरिक्स और बोल्ड विजुअल्स के कारण आलोचनाओं के घेरे में था. एसपी के एक सांसद ने सरकार से सवाल पूछा था.
4.08 मिनट का ब्लॉकबस्टर गाना, 'जीजा' के 'भाई' से लड़े थे परमसुंदरी के नैन, आज भी हर कुंवारे लड़के का है फेवरेट
साल 1994 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' रिलीज हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म बड़ी हिट हुई थी और गाने तो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक और मासूम गानों में गिना जाता है, जिसे लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस दौर में करते थे.गाने में सलमान और माधुरी की केमिस्ट्री देखने लायक है. फिल्म में माधुरी अपनी जीजा के भाई प्रेम यानी सलमान खान से प्यार करने लगती हैं. इसी बीच ये गाना फिल्माया जाता है. गाने के बोल बेहद सरल और दिल को छू लेने वाले हैं, जो पहली मोहब्बत की फीलिंग को बखूबी बयां करते हैं.गाने के बोल मशहूर गीतकार देव कोहली ने लिखे हैं और गाने को आवाज एसपी बालासुब्रमण्यम दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















