Responsive Scrollable Menu

Sensex में 900 अंकों का जबरदस्त उछाल, इन Stocks ने कराई Investors की बंपर कमाई

स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 633 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक के लाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में हल्की नरमी और दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही। तीस शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, पचास शेयर पर आधारित एनएसई निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयर में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हाल की बिकवाली के बाद निचले स्तर पर लिवाली के समर्थन से घरेलू बाजारों में तेजी बनी रही। सौदों को पूरा करने और निचले स्तर पर लिवाली से तेजी चौतरफा रही। आईटी, रियल एस्टेट और वाहन क्षेत्रों की अगुवाई में मझोली और छोटी कंपनियों के शेयर में मजबूती देखी गई।’’ रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘स्थिर वैश्विक संकेतों के साथ बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में बाजार में तेजी जारी रही।

हालांकि अस्थिरता बनी हुई है। निफ्टी की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सत्र के अधिकतर समय तक सकारात्मक रुख बना रहा। हालांकि, अंतिम घंटों में मुनाफावसूली से कुछ बढ़त कम हुई।’’ उन्होंने कहा कि आईटी शेयर में तेजी रही और बाजार में जारी बढ़त में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 2.39 प्रतिशत और छोटी कंपनियों से जुड़े स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक में 1.59 प्रतिशत की तेजी आई। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तनाव का जारी रहना, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से अस्थिरता आने की आशंका बाजार के प्रतिभागियों को सतर्क रहने के लिए मजबूर कर रही है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अनुकूल संकेतों के कारण तीन दिनों तक मजबूत उछाल के बाद, बाजारों में सतर्कता बनी रह सकती है। इसका कारण निवेशकों की धारणा पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की निरंतर गतिविधि के प्रति संवेदनशील बनी हुई है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत टूटकर 103.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत और जापान का निक्की 2.87 प्रतिशत मजबूत हुए।

 चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 567.99 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 172.35 अंक की तेजी रही थी।

Continue reading on the app

Chaitra Navratri 2026 Vrat: पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज

हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के लिए विशेष पर्व माना जाता है। हर घर में नौ दिनों तर मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधिवत रुप से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। अक्सर होता है कि साधक व्रत रखते समय व पूजा के दौरान कई बार अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे आपके पूजा का फल कम हो सकता है। मां दुर्गा को अर्पित करने वाली वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है। आइए आपको बताते हैं नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय कौन-सी गलती न करें।

खंडित चावल न चढ़ाएं

पूजा में भूलकर भी खंडित यानी टूटा हुआ अक्षत (चावल) को बिल्कुल भी न चढ़ाएं। मां दुर्गा को कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। खंडित अक्षत चढ़ाना पूजा में दोष माना जाता है और इसे अधूरा समर्पण माना जाता है। चावल को साफ करके और साबुत अवस्था में ही हल्दी या कुमकुम लगाकर अर्पित करें। ऐसा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके जीवन में सकारात्मकता बनीं रहेगी।

माता को न चढ़ाएं दूर्वा

फूलों के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है, लेकिन हर फूल हर देवी-देवता को प्रिय नहीं होता है। जैसा कि मां दुर्गा को दूर्वा घास बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। दूर्वा को मुख्य रुप से भगवान गणेश को प्रिय है। माता को हमेशा लाल रंग के फूल प्रिय जैसे कि गुड़हल और गुलाब अर्पित करना शुभ होता है। 

बासी जल और अपवित्र पात्र

नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा में जल की शुद्धता सबसे जरुरी है। इसलिए कभी भी पूजा में बासी जल या कलश का पानी इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही, मां दुर्गा को कभी भी लोहे या प्लास्टिक के पात्रों में जल या भोग न करें। तांबे, पीतल, चांदी या मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करें। शुद्ध जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता बनीं रहेगी। 

Continue reading on the app

  Sports

अश्विन ने केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण को बताया कमजोर, बोले- ‘मिस्ट्री फैक्टर’ का खौफ खत्म हो गया

R Ashwin on KKR Bowling: आर अश्विन का कहना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण में अब पहले जैसा खौफ नहीं रह गया है. पहले सुनील नारायण के तौर पर एक मिस्ट्री स्पिनर हुआ करता था.इसके बाद वरुण चक्रवर्ती आए. लेकिन इन दोनों गेंदबाजों को बल्लेबाज अच्छी तरह से जान चुके हैं.इसलिए उनकी गेंदबाजी में कोई नयापन नहीं है और ना ही मिस्ट्री जैसा अब कुछ रह गया है. Sat, 21 Mar 2026 19:23:56 +0530

  Videos
See all

Baghpat Viral Video: Namaz के बाद आपस में भिड़े मुस्लिम, जमकर चले लात घूंसे! | #shorts #eid #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:39:09+00:00

Middle East War: अमेरिकी हमले से ईरान में तबाही का खौफनाक मंजर!| Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:42:41+00:00

Bhabanipur Election Battle: Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari, सीएम का गढ़, विपक्ष का चैलेंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:41:04+00:00

6 साल बाद जेल से लौटे Sharjeel Imam, गांव पहुंचकर Eid मनाया #sharjeelimam #eid #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:39:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers