Video: मात्र 30 मिनट में तैयार करें ये चटपटा आलू नमकीन, चाय-पराठे का मजा कर देगा दोगुना
Aloo Laksha Recipe: बिहार के खान-पान में चटपटे और क्रंची जायके का हमेशा से खास महत्व रहा है. इसी कड़ी में 'आलू लाक्षा' (आलू लाझा) नमकीन इन दिनों हर घर की पसंद बना हुआ है. यह न केवल एक बेहतरीन टी-टाइम स्नैक्स है, बल्कि इसे रोटी और पराठे के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है. इसे बनाने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस या मशीन से पतले लाक्षा (लच्छे) के आकार में काट लिया जाता है. इसके बाद इन टुकड़ों को हल्के गर्म पानी में 10 मिनट तक उबालकर छान लिया जाता है और आधे घंटे के लिए कपड़े पर सुखाया जाता है. कढ़ाई में तेल गर्म कर इन लच्छों को कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है. स्वाद को दोगुना करने के लिए इसमें बारीक कटे टमाटर, कश्मीरी मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और कुटी हुई लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है. अंत में स्वादानुसार नमक और गरम मसाला मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. गरमा-गरम परोसे जाने पर यह नमकीन न केवल ऊर्जा देता है बल्कि आपके दिन को खुशनुमा बना देता है.
Video: डेयरी किसानों के लिए वरदान है बरसीम! दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं रूपेश कुमार के ये खास टिप्स
Berseem Fodder: पशुपालन के क्षेत्र में सीतामढ़ी के किसान रूपेश कुमार ने 'बरसीम चारे' को दुधारू पशुओं के लिए किसी 'जादुई टॉनिक' से कम नहीं बताया है. सर्दी के इस मौसम में बरसीम का उपयोग न केवल पशुओं की सेहत सुधारता है. बल्कि दूध उत्पादन में भी बंपर बढ़ोतरी करता है. इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है. जो पशुओं की हड्डियों और प्रजनन क्षमता को मजबूती देता है. रूपेश कुमार के अनुसार बेहतर मुनाफे के लिए सही वैरायटी का चुनाव जरूरी है. मसकावी (तेजी से बढ़ने वाली), वरदान (ठंड सहने में सक्षम) और BL-10 जैसी किस्में पशुपालकों की पहली पसंद बनी हुई हैं. ये किस्में न केवल अधिक चारा देती हैं, बल्कि रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती हैं. बरसीम खिलाते समय 'अफरा' (पेट फूलना) जैसी समस्या से बचने के लिए इसे हमेशा सूखे भूसे या पराली के साथ मिलाकर देना चाहिए. ओस वाली गीली बरसीम सीधे खिलाने से बचना चाहिए. यदि किसान बरसीम के साथ मिनरल मिक्सचर का सही तालमेल रखें, तो डेयरी फार्मिंग से होने वाली आय को दोगुना किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















