Responsive Scrollable Menu

लेबनान पर इजरायली हमले में टीवी चैनल के निदेशक की मौत

बेरूत, 18 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्लाह से जुड़े टीवी चैनल अल-मनार के एक बड़े अधिकारी की मौत हो गई। अल-मनार टीवी ने बताया कि चैनल के राजनीतिक कार्यक्रमों के डायरेक्टर मोहम्मद शारी और उनकी पत्नी इस हमले में मारे गए।

यह हमला बेरूत के जुकाक अल-ब्लात इलाके में किया गया। चैनल ने बताया कि हमले में मोहम्मद शारी के बच्चे और पोते-पोतियां भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेबनान ने कहा कि इजरायल ने बुधवार तड़के बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत पर हमला किया, जिसमें करीब बारह लोग मारे गए; वहीं इजरायली सेना ने घोषणा की कि वह देश के दक्षिणी हिस्से को निशाना बना रही है।

लेबनान की आधिकारिक नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि तड़के हुए दो हमलों में मध्य जोकाक अल-ब्लात इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया। यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है और सरकारी मुख्यालय और कई दूतावासों के बेहद करीब है।

एजेंसी ने बताया कि यह हमला उस जगह के पास हुआ, जहां पिछले हफ्ते इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह से जुड़ी वित्तीय संस्था अल-कर्ज अल-हसन की बेरूत स्थित एक शाखा पर हमला किया था।

हिज्बुल्लाह के टीवी चैनल अल-मनार ने बताया कि इस हमले में उसके राजनीतिक कार्यक्रमों के निदेशक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। एक बयान जारी करते हुए चैनल ने कहा कि बेरूत के जोकाक अल-ब्लात इलाके में हुए इस हमले में चैनल के राजनीतिक कार्यक्रमों के निदेशक मोहम्मद शेरी और उनकी पत्नी मारे गए।

उनके बच्चे और पोते-पोतियां घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले हफ्ते हुए हमले से पहले इजरायली सेना ने लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इस बार हुए हमले से पहले ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी गई।

एनएनए ने बताया कि दो अन्य हमलों में मध्य बास्ता इलाके में स्थित दो अपार्टमेंट्स को निशाना बनाया गया। यह भी एक घनी आबादी वाला इलाका है, जिस पर इजरायल ने 2024 में हिज्बुल्लाह के साथ हुए युद्ध के दौरान भी हमला किया था।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन दोनों हमलों में कुल बारह लोगों की मौत हुई है, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि घटनास्थल से मिले मानव अवशेषों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच की आवश्यकता होगी।

इजरायली सेना की ओर से साझा किए गए एक नक्शे से पता चला कि जिस इमारत को इस बार निशाना बनाया गया, उस पर पिछले हफ्ते भी हमला किया गया था। उस समय भी लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके कारण इमारत को नुकसान तो पहुंचा था, लेकिन वह पूरी तरह से नष्ट नहीं हुई थी।

चौथी बार निशाना बनाई गई यह अपार्टमेंट इमारत इस बार पूरी तरह से ढह गई। इजरायली सेना ने दावा किया कि हिज्बुल्लाह इस इमारत का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए लाखों डॉलर जमा करने के वास्ते कर रहा था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सुंदरता के चक्कर में न करें त्वचा से खिलवाड़, क्या कह रहे एक्सपर्ट? जानिए जरूरी सलाह

Waxing Side Effects: शरीर के बाल केवल सौंदर्य के लिए नहीं हैं, बल्कि पसीने को संतुलित रखने और पानी के अत्यधिक नुकसान को रोकने जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन आजकल वैक्सिंग के माध्यम से लोग इन बालों को हटाने लगे हैं, खासकर महिलाएं. अगर वैक्सिंग सही तरीके से न की जाए, तो त्वचा पर एलर्जी, जलन, लालिमा और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

नया लुक... वही हल्ला बोल, राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, नए कप्तान के साथ दिखे वैभव सूर्यवंशी

Rajasthan Royals new jersey: आईपीएल के पहले सीज़न की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने आगामी 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की. नए नवेले कप्तान रियान पराग, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई सहित कई अधिकारी जर्सी लॉन्चिंग के लिए मौजूद थे. 2008 के आईपीएल विजेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी हमेशा की तरह नीले और गुलाबी रंगों वाली जर्सी का अनावरण करते हुए कैप्शन में लिखा: 'नया लुक, वही हल्ला बोल. जर्सी: आरआर का अनावरण. Wed, 18 Mar 2026 23:32:42 +0530

  Videos
See all

Kuldeep Vanshika के रिसेप्शन में शिखर और सोफिया का जलवा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:36:33+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: रूस ने अली लारीजानी की हत्या की | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:37:37+00:00

Rajpal Yadav ने किया ₹1 5 करोड़ जमा और मिली बेल! | #viralvideo #viralnews #rajpalyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:35:10+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: ट्रंप ने गिराया 2200 किलो का बम | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers