Responsive Scrollable Menu

तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़:26km पैदल चलकर ऋषिकेश में करेंगे जलाभिषेक, व्रत रख कांवड़ियों पर बरसाए फूल

हरिद्वार में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन के बाद उन्होंने कांवड़ कंधे पर उठाई और ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित शिव गंगा घाट के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। सूर्या गुरुवार रात फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे सीधे हरिद्वार के लिए निकले। सुबह 8 बजे हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इसके बाद वे हरकी पैड़ी पहुंचे, मां गंगा की आरती की और साढ़े 9 बजे कांवड़ उठाई। वे 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शाम को ऋषिकेश पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने व्रत भी रखा है। रास्ते में कई बड़े नेता उनको जॉइन कर सकते हैं। कांवड़ यात्रा का आज 9वां दिन है और अब तक 2 करोड़ 22 लाख से ज्यादा कांवड़िये जल लेकर रवाना हो चुके हैं। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

आतंकी पन्नू का दावा-जालंधर के स्कूल में फहराया खालिस्तानी झंडा:बोला-जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता; सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट

जालंधर के शाहकोट इलाके के तहत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में दीवार और प्रिंसिपल के दफ्तर के बाहर खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो में यह दावा किया। पन्नू ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता। SFJ ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। 15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। अभी पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस पर जहां-जहां झंडा फहराएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा। जालंधर जिले के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का बताया वीडियो यह मामला जालंधर के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां अज्ञात तत्वों ने प्रिंसिपल के दफ्तर के पास खालिस्तान जनमत संग्रह का झंडा लगा दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पंजाब के छात्रों और युवाओं को भड़काने की नीयत से पन्नू ने अपना संदेश जारी किया है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं से कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों का हिस्सा न बनें। पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा फहराने से परहेज करें: पन्नू अलगाववादी पन्नू ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा लहराने से परहेज किया जाए। पन्नू के अनुसार, यदि प्रशासनिक अधिकारी या स्कूल प्रबंधन दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए पंजाब के छात्रों पर यह समारोह जबरन थोपेंगे, तो युवाओं द्वारा उनका विरोध किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Jake Libby: कौन हैं जेक लिबी? लगातार 4 शतक लगाए, बेस्ट एवरेज के साथ तोड़ा भारतीय स्टार का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा एवरेज के मामले में अभी तक भारतीय स्टार ऋतुराज गायकवाड़ पहले नंबर पर चल रहे थे लेकिन अब इंग्लैंड के बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. Mon, 10 Aug 2026 20:56:37 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश के तीखे बाणों से बैकफुट पर बीजेपी! Samajwadi Party vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:42:42+00:00

Cloudburst Disaster: बादल फटने के बाद मची चीख-पुकार, सब कुछ बहा! Live Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:44:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers