Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने National Handloom Day पर बुनकरों का जताया आभार, दिया सतत सहयोग का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी, क्योंकि यह ‘‘ग्रामीण सशक्तीकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।’’ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का उत्सव मनाता है और देश के बुनकरों तथा कारीगरों की कौशल, रचनात्मकता और समर्पण भावना को भी नमन करता है। उन्होंने कहा कि इन बुनकरों और कारीगरों ने पीढ़ियों से भारत की परंपराओं को सहेजा और समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी, जो ग्रामीण सशक्तीकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण आधार है।’’ प्रधानमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे ‘नेशनल हैंडलूम डे’ हैशटैग का उपयोग करते हुए अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और ‘जीआरडब्ल्यूएम’ (ग्रेट रेडी विद मी) वीडियो साझा करें।

उन्होंने कहा कि इससे हथकरघा क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन होगा। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर वर्ष सात अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दिया और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़ें: Prime Minister Narendra Modi पर टिप्पणी करने वाली लड़की का Noida घर छोड़ा

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में भी लोगों से हथकरघा उत्पाद खरीदने और उनसे जुड़े वीडियो बनाने की अपील की, ताकि दुनिया भर के लोगों का ध्यान भारतीय हथकरघा उत्पादों की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हथकरघा दिवस मनाने का अर्थ बुनकरों और छोटे व्यापारियों की मदद करना भी है।

Continue reading on the app

घर में बार-बार होता है झगड़ा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 4 वास्तु गलतियां

क्या आपके घर में भी बिना किसी बड़ी वजह के रोज़ विवाद होने लगे हैं? हो सकता है इसकी वजह आपकी कोई अनजानी वास्तु गलती हो. जानिए घर की 4 ऐसी गलतियां, जो चुपचाप नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर सुख-शांति और रिश्तों पर असर डाल सकती हैं.

The post घर में बार-बार होता है झगड़ा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 4 वास्तु गलतियां appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर ठोक दिए 6 छक्के, 'वनडे' मैच में 24 साल के बल्लेबाज का दिखा खूंखार रूप, युवराज सिंह के कारनामे की दिलाई याद

6 sixes in 6 balls toby albert: इंग्लैंड में खेले जा रहे वन डे कप में 24 साल के टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर तहलका मचाया. हालांकि, उन्होंने एक ओवर में ये 6 छक्के नहीं मारे, लेकिन उनकी विस्फोटक बैटिंग ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के एक ओवर में लगाए 6 छक्कों की यादें ताजा कर दीं. Mon, 10 Aug 2026 17:46:15 +0530

  Videos
See all

US-Iran War Updates: US President Donald Trump नेIran पर हमले करने पर क्यों लगाई रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:15:21+00:00

वीर सावरकर के सवाल पर केरल में बवाल... ‘फ्रीडम क्विज’ के शिक्षक निलंबित | Kerala News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers