डूबते हुए बंदर के लिए राफ्टिंग गाइड बना देवदूत, बचाने का तरीका देख हर कोई हुआ हैरान
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में चौंकाने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होता है. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाला है. यह पूरा मामला ऋषिकेश की गंगा नदी का है, जहां एक बंदर पानी के तेज बहाव के बीच फंस गया था.
रेस्क्यू का दिल दहला देने वाला मंजर
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर पानी में डूब रहा होता है. बंदर काफी कोशिश करता है कि वह निकल जाए लेकिन उसका बार-बार का प्रयास फेल हो जाता है. लहरें इतनी तेज थीं कि बंदर का बच पाना नामुमकिन लग रहा था. वह थका हुआ दिख रहा था और किनारे तक पहुंचने की उसकी हर कोशिश नाकाम हो रही थी. तभी वहां से एक राफ्टिंग बोट गुजरती है.
राफ्टिंग गाइड बना बंदर का सहारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक राफ्टिंग गाइडर लोगों को राफ्टिंग करा रहा होता है. उसकी नजर अचानक पानी में छटपटाते हुए बंदर पर पड़ती है. वह पल भर की भी देरी नहीं करता और उसे बचाने की कोशिश में लग जाता है. गाइड अपनी सूझबूझ का परिचय देता है और नाव में रखी रस्सी को बंदर की ओर फेंकता है. शुरुआत में बंदर घबराया हुआ लगता है, लेकिन जल्द ही वह समझ जाता है कि यह उसकी जान बचाने का जरिया है.
मौत को मात देकर किनारे पहुंचा बंदर
गाइड पूरी सावधानी के साथ रस्सी को बंदर तक पहुंचाता है. बंदर रस्सी को पकड़ लेता है और गाइड धीरे-धीरे उसे खींचकर सुरक्षित जगह की ओर ले जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रस्सी की मदद से बंदर को आखिरी में बचाकर किनारे पर छोड़ देता है. सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही बंदर की जान में जान आती है. यह पूरा नजारा वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
सोशल मीडिया पर तारीफों का सैलाब
ये वीडियो ऋषिकेश गंगा नदी से सामने आई है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. लोग राफ्टिंग गाइड की बहादुरी और उसकी दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि दुनिया में अभी भी इंसानियत जिंदा है. यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर हम चाहें तो किसी भी बेजुबान की जान बचा सकते हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
Video from Rishikesh shows a rafting guide rescuing a monkey that had fallen into the Ganga and was being swept away by the current.
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) March 18, 2026
The incident took place near Brahmpuri, where a rafting team spotted the struggling animal while guiding tourists. The team, along with the… pic.twitter.com/6onZJI9wgE
ये भी पढ़ें- बीएसएनएल केवाईसी सस्पेंशन का दावा फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने जारी किया अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















