सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी : प्रधानमंत्री मोदी
सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी : प्रधानमंत्री मोदीTrigrahi Yog 2026: सूर्य-बुध और गुरु की युति से बना दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को देगा छप्परफाड़ धन लाभ
Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का खास महत्व होता है. पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2026 तक बुध, सूर्य और बृहस्पति एकसाथ कर्क राशि में विराजमान होने वाले हैं. इससे दुर्लभ और बेहद शुभ त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. माना जाता है कि त्रिग्रही योग बनने से राशियों को करियर, नौकरी और धन के भाव में लाभ होता है. वहीं, सूर्य और बुध की उपस्थिति से बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है. ऐसे में यह अत्यंत दुर्लभ खगोलिय घटना मानी जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर हुआ था, यहां पहले से ही सूर्य और गुरु विराजमान है. ऐसे में अब 17 अगस्त तक कुछ राशियों के लिए ऐसा संयोग बना है कि उन्हें लाभ ही लाभ कमाने के अवसर मिलने वाले हैं. आइए जानते हैं उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में.
त्रिग्रही योग से होगा इन 3 राशियों को लाभ
1.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को त्रिग्रही योग से साहस और पराक्रम में वृद्धि होती दिखाई देगी. कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसलों को सराहा जाएगा. नए अवसर मिलने वाले हैं, जिससे रुका हुआ धन वापस मिलेगा. इस समय आपको अपने छोटे भाई-बहनो का भी पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व
2.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भी इससे लाभ होने वाला है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से इनका प्रथम भाव सक्रिय होगा. इससे इन लोगों के व्यक्तित्व में निखार आने वाला है. साथ ही इन लोगों के निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ने वाली है. नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन यहीं इन लोगों को प्रमोशन भी दिलाएगा. व्यापार में बड़ा लाभ कमाने का पूरा अवसर मिलेगा. समाज और कार्यस्थल पर भी आपका प्रभाव बढ़ेगा. सेहत में सुधार होने की संभावना बनी हुई है.
3.कन्या राशि
इस राशि के लोगों के ग्यारवहें भाव में इस योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. इनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं के सफल होने का समय आ चुका है. अटके कार्य गति पकड़ेंगे और सफलता दिलाएंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलने वाली है और संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
अन्य राशियों पर क्या होगा प्रभाव?
17 अगस्त तक त्रिग्रही योग के प्रभाव से मेष, तुला और धनु राशि वाले जातकों को भी नौकरी में सफलता देखने को मिल सकती है. इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही स्थिरता आएगी. इसके अलावा, मकर और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान अपने खर्चों को नियंत्रण करने की जरूरत है. लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें.
त्रिग्रही योग क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में जब किसी एक ही राशि या भाव में 3 ग्रह एक साथ आकर बैठते हैं या युति बनाते हैं तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है. यह योग किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में भी हो सकता है और गोचर के समय भी बन सकता है. इसकी खासियत है कि त्रिग्रही योग से तीन-तीन ग्रहों की ऊर्जा साथ मिलती है. ग्रहों के स्वभाव के अनुसार ही शुभ या अशुभ परिणाम मिलते हैं. इससे धन, बुद्धि और जीवन में अचानक बड़े बदलाव लाता है.
ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2026: 8 या 9 अगस्त, कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation






