Responsive Scrollable Menu

ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना कोई मैच खेले टॉप-5 में पहुंच गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के बाद 2 टी-20 मैच खेले। लेकिन, इनमें साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को मौका नहीं मिला है। इससे उन्हें रैंकिंग में नुकसान हुआ। वे छठे स्थान पर आ गए। ICC ने बुधवार को ताजा प्लेयर रैंकिंग जारी की। इसमें जसप्रीत 702 रेटिंग अंक के साथ पांचवें पहुंच गए। जसप्रीत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बैटर्स की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के अभिषेक शर्मा (875 रेटिंग पॉइंट्स) टॉप पर हैं। वे 8 महीने से टॉप पर बने हुए हैं। रैंकिंग में सबसे ज्यादा बदलाव वनडे फॉर्मेट में देखने को मिले, जबकि इस दौरान टी-20 मुकाबले कम खेले गए थे। बॉलर्स में कीवी कप्तान सैंटनर को फायदा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 35 रन भी बनाए, जिसकी बदौलत सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। वहीं, अभी तीन मैच बाकी हैं। इस प्रदर्शन के दम पर सैंटनर गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बैटर्स में अभिषेक टॉप पर बरकरार बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी सुधार करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई और अब वह 70वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैंटनर ऑलराउंडर्स की करियर बेस्ट रैंकिंग में पहुंचे टी-20 के ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में मिचेल सैंटनर करियर की बेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वे दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं। सलमान आगा को 9 स्थान का फायदा वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा को फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सलमान अली आगा हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्होंने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब केएल राहुल के बराबर 664 हो गई है। बांग्लादेश के लिए इस हफ्ते सिर्फ मिराज के अलावा गेंदबाजों की सूची में तस्कीन अहमद ने 12 स्थान की बढ़त के साथ 28वां स्थान हासिल किया, जबकि मुस्तफिजूर रहमान 13 स्थान की छलांग लगाकर 47वें पायदान पर पहुंच गए। बॉलर्स में मेहदी हसन को फायदा मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में कुल पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे मिराज वनडे बॉलर्स की ताजा रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं 28 साल के मिराज ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दो पायदान का सुधार किया है और अब वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। --------------------------------------------- ICC रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… विमेंस वनडे रैंकिंग में मंधाना नंबर-1 पर कायम; हरमनप्रीत नंबर-7 पर पहुंचीं महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में हरमनप्रीत को जहां एक स्थान का फायदा हुआ, वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन दो पायदान नीचे खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

राज्यसभा विदाई सत्र: मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली चुटकी “एचडी देवगौड़ा ने मोहब्बत हमारे साथ की, शादी मोदी जी के साथ”, हंस प़ड़े पीएम मोदी, सदन में गूंजे ठहाके

राज्यसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान रिटायर हो रहे सांसदों के लिए विशेष विदाई सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित 25 राज्यों के कुल …

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा. Wed, 18 Mar 2026 22:49:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | होर्मुज पर बंकर बस्टर बम से हमला | Iran Israel War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T19:51:17+00:00

Should phones be banned in schools? #School #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T20:00:04+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Iran युद्ध में फंसा Pakistan? #iran #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T20:00:01+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | PAK ने किया युद्ध अपराध ! #shorts #ytshorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T20:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers