Responsive Scrollable Menu

Hindu New Year 2026: शुभ ग्रहों के योग से शुरू होगा नववर्ष, साल भर Success के लिए करें ये 5 उपाय

हिंदू नव वर्ष को विक्रम संवत भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल यह पर्व 19 मार्च को मनाया जा रहा है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे नामों से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसे नई ऊर्जा और आध्यात्मिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस साल, हिंदू नव वर्ष के अवसर पर कई शुभ ग्रहों के योग बन रहे हैं।

कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष 2026?

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार को होगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (पहली) तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च की सुबह तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, नया साल 19 मार्च से ही माना जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri Colour List: मां दुर्गा की कृपा के लिए 9 दिन पहनें ये खास रंग, देखें पूरी Day-Wise List


नए साल का नाम क्या होगा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विक्रम संवत 2083 का नाम रौद्र संवत्सर होगा। इस साल की शुरुआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, शुक्ल योग और मीन लग्न में हो रही है। रौद्र नाम बदलाव और तीव्रता को दर्शाता है, जिसका अर्थ है कि यह साल सभी राशियों के लिए बड़े और महत्वपूर्ण बदलावों वाला साबित हो सकता है।

कौन होंगे नए साल के राजा और मंत्री?

साल 2026 में नववर्ष का आरंभ गुरुवार को हो रहा है, इसलिए इस वर्ष के राजा गुरु (बृहस्पति) होंगे। वहीं, मंत्री का पद मंगल ग्रह को मिलेगा। गुरु के राजा होने से ज्ञान और धर्म में वृद्धि होगी, जबकि मंगल के मंत्री होने से साहस और अनुशासन का प्रभाव बढ़ेगा। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और मौसम पर भी देखने को मिलेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा


नौ ग्रहों की कृपा पाने के 5 सरल उपाय

वंदनवार लगाएं: घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार सजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
ध्वज और कलश स्थापना: घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाएं और मंदिर में मंगल कलश स्थापित करें। इससे मान-सम्मान बढ़ता है और ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
नीम और गुड़ का सेवन: इस दिन नीम की कोमल पत्तियों को गुड़ या मिश्री के साथ खाएं। यह स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही जीवन से कड़वाहट और दोषों को भी दूर करता है।
दान-पुण्य: साल के पहले दिन गरीबों या ब्राह्मणों को अनाज, गुड़ और दक्षिणा का दान करें। यह पितृ शांति और ग्रहों की अनुकूलता के लिए उत्तम है।
मंत्र पाठ: चूंकि इस दिन से नवरात्रि भी शुरू होती है, इसलिए भगवान विष्णु या मां दुर्गा के मंत्रों का पाठ करें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

Continue reading on the app

Iran America War LIVE: होर्मुज में भयंकर जंग, अमेरिकी-ईरानी सेना भिड़ी | Trump | Khamenei | N18G

Iran America War LIVE: होर्मुज में भयंकर जंग, अमेरिकी-ईरानी सेना भिड़ी | Trump | Khamenei | N18G #iran #nuclearwar #irannews #irannucleardeal #donaldtrump #nucleartest #iranamericawar #mayankmishra ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु युद्ध को लेकर बड़ी खबर आ रही है. क्या है पूरा मामला, देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा. Wed, 18 Mar 2026 22:49:23 +0530

  Videos
See all

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:15:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान के परमाणु बम फटने वाले हैं क्या? Trump | NATO | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:15:06+00:00

Iran Vs US-Israel Conflict | महायुद्ध के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:32:33+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | होर्मुज स्ट्रेट को कैसे खुलवा पाएंगे ट्रंप ? | Trump Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers