'विरासत बचाओ अभियान' सरकार ने नहीं सुनी पुकार, अब जनता ने भरी हुंकार, धरोहर बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई
'विरासत बचाओ अभियान' वैशाली की ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है. 'संघर्ष समिति' बनाकर उन्होंने सरकार की उपेक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ आवाज उठाई है. राजा विशाल का गढ़ से शुरू हुए इस अभियान में लोगों ने साफ कहा कि वैशाली का विकास नहीं हुआ, यहां अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं. पर्यटकों के लिए शौचालय, पेयजल, ठहरने की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है.
'दिल्ली के उत्तम नगर में आतंक फैलाया जा रहा है!' कांग्रेस सांसद मोहम्मद ने लिखा गृहमंत्री को लेटर
नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने आरोप लगाया है कि यहां डर का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि ईद से पहले मुस्लिम समुदाय को धमकियां मिल रही हैं. साथ ही पुलिस पर भी पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगाया गया है. इस पत्र पर कई अन्य सांसदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, पुलिस या सरकार की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























