Responsive Scrollable Menu

Sawan Vrat Recipe: व्रत में भी समोसा खाने का है मन? सिंघाड़े के आटे से बनाएं क्रिस्पी स्नैक

Sawan Vrat  Air Fryer samosa Recipe: व्रत में अगर हर बार साबूदाना, फल या आलू की वही पुरानी डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। सिंघाड़े के आटे से बने कुरकुरे समोसे स्वाद और कुरकुरेपन का ऐसा मेल हैं, जो सावन के व्रत को और भी खास बना देंगे।

अगर डीप फ्राइ पसंद हैं तो घी या व्रत वाले तेल में तल सकते हैं, वहीं कम तेल में का हेल्दी खाना चाहते है तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं शाम की हल्की भूख के लिए यह एक शानदार फलाहारी स्नैक साबित हो सकता है। इन 6 आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं ये क्रिस्पी समोसे।

समोसे बनाने के लिए सामग्री

  1. आटा तैयार करने के लिए
  2. 2 कप सिंघाड़े का आटा
  3. 2 बड़े चम्मच घी
  4. स्वादानुसार सेंधा नमक
  5. जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए 

समोसे बनाने के लिए सामग्री
  1. 3 उबले हुए आलू
  2. 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  3. 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  4. 1 छोटा चम्मच जीरा
  5. ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  6. ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  7. स्वादानुसार सेंधा नमक
  8. 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  9. तलने के लिए घी या व्रत में इस्तेमाल होने वाला तेल

ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे के समोसे

स्टेप 1: आटा तैयार करें
एक बड़े बर्तन में सिंघाड़े का आटा, घी और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।

स्टेप 2: मसाले तैयार करें

ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे के समोसे

एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। फिर बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का भून लें।

स्टेप 3: भरावन तैयार करें
अब इसमें उबले और मैश किए हुए आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

स्टेप 4: समोसे तैयार करें
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का बेलें। इनमें तैयार आलू की स्टफिंग भरें और मनचाहा समोसे का आकार दें।

स्टेप 5: दो तरीकों से करें तैयार

कढ़ाही में तलने का तरीका: एक कढ़ाही में घी या व्रत वाला तेल गर्म करें। तैयार समोसों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

एयर फ्रायर में करें तैयार

एयर फ्रायर का तरीक: समोसों पर हल्का-सा घी या तेल ब्रश करें। एयर फ्रायर को 180°C पर 3–4 मिनट प्रीहीट करें। फिर समोसों को 180°C पर 12–15 मिनट तक एयर फ्राई करें। बीच में 7–8 मिनट बाद उन्हें पलट दें ताकि दोनों तरफ से समान रूप से क्रिस्पी हो जाएं।

स्टेप 6: सर्व करें
गरमा-गरम समोसों को व्रत वाली हरी चटनी, दही या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें।

बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आटा गूंथते समय पानी थोड़ा-थोड़ा डालें, क्योंकि सिंघाड़े का आटा जल्दी टूट सकता है।
  • स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही समोसे में भरें।
  • कढ़ाही में तलते समय आंच धीमी से मध्यम रखें, इससे समोसे ज्यादा कुरकुरे बनेंगे।
  • एयर फ्रायर में बनाने से पहले समोसों पर हल्का घी या तेल जरूर लगाएं, इससे उनका रंग और स्वाद बेहतर आता है।
  • एयर फ्रायर को जरूरत से ज्यादा न भरें। समोसों के बीच थोड़ी जगह रखें, ताकि वे समान रूप से पक सकें।
  • व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का ही उपयोग करें।

सावन के व्रत में समोसा खाना चाहते हैं, तो मन को साइड में मत रखिए घर पर अपनी पसंद के हिसाब से बनाइए चटपटे समोसे, बाहर से कुरकुरे और अंदर से आलू की स्टफिंग वाले ये समोसे शाम की हल्की भूख के लिए एक शानदार फलाहारी स्नैक हैं। व्रत वाली चटनी या दही के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ इसका स्वाद लें।

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट के लिए तैयार करें मुंबई स्टाइल कांदा पोहा, स्वाद ऐसा कि सबसे मिलेगी तारीफ

Continue reading on the app

रेणुकास्वामी केस: एक्टर दर्शन का आरोपी बनेगा सरकारी गवाह, कोर्ट में अर्जी

रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी नंबर 14 प्रदोश एस ने सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उसने हत्या और सबूत मिटाने को लेकर पूरी सच्चाई बताने का वादा किया है। अभियोजन पक्ष ने कुछ शर्तों के साथ सहमति दे दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: 28 साल का सिलसिला टूटा… हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका

Hockey World Cup: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय अंपायर या टेक्निकल ऑफिशियल मैच में नजर नहीं आएगा. Fri, 07 Aug 2026 14:23:29 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers