Responsive Scrollable Menu

Advance Tax Tips: एडवांस टैक्स चालान में गलती हो गई तो ऐसे करें सुधार, एक गलती पड़ सकती भारी

Advance Tax Tips: 15 मार्च के साथ एडवांस टैक्स की आखिरी किस्त भरने की डेडलाइन खत्म हो चुकी। जिन टैक्सपेयर्स की कुल टैक्स देनदारी टीडीएस, टीसीएस और अन्य क्रेडिट के बाद 10 हजार रुपये से ज्यादा थी, उनके लिए यह जरूरी था। अब अगला अहम कदम है कि यह जांचना कि आपने जो भुगतान किया है, वह सही तरीके से रिकॉर्ड हुआ है या नहीं। अगर कोई गलती है, तो उसे समय रहते ठीक करना भी उतना ही जरूरी है।

सबसे पहले बात करते हैं कि आप अपना एडवांस टैक्स पेमेंट कैसे चेक करें। इसके लिए आप एनएसडीएल ओल्टस पोर्टल पर जाएं। यहां 'CIN (Challan Identification Number) View' का विकल्प चुनें। इसके बाद आपको बैंक ब्रांच का बीएसआर कोड, जमा करने की तारीख और चालान सीरियल नंबर डालना होगा। डिटेल्स डालते ही आपके सामने पूरा चालान खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

इसके अलावा आप इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके भी जानकारी देख सकते। यहां फॉर्म 26AS और एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट में आपके सभी टैक्स पेमेंट का पूरा रिकॉर्ड मिलता है। आईटीआर फाइल करने से पहले यहां क्रॉस-चेक करना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए।

अगर चालान में गलती दिख जाए- जैसे पैन गलत है, असेसमेंट ईयर गलत है या टैक्स टाइप में गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करने का भी तरीका है। ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें और 'Services' में जाकर 'Challan Correction' का ऑप्शन चुनें। सिन डिटेल्स के जरिए सही चालान चुनें और जिस फील्ड में सुधार करना है, उसे अपडेट करें। इसके बाद ओटीपी या अन्य माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि ऑनलाइन सुधार की एक तय समय-सीमा होती है, जो आमतौर पर 7 से 30 दिनों के बीच होती है। अगर यह समय निकल गया या ऑनलाइन सुधार संभव नहीं है, तो आपको उस बैंक ब्रांच से संपर्क करना होगा जहां आपने भुगतान किया था।

अगर आपने जरूरत से ज्यादा एडवांस टैक्स जमा कर दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह अतिरिक्त रकम आपको आईटीआर फाइल करते समय क्लेम करनी होती है। फॉर्म 26AS और AIS में यह अमाउंट दिखेगा और रिटर्न फाइल व वेरिफाई होने के बाद इनकम टैक्स विभाग इसे रिफंड कर देगा।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि एडवांस टैक्स भरने से पहले अपनी सालाना इनकम का सही अनुमान लगाएं, सभी डिडक्शन जोड़ें और टैक्स क्रेडिट को अच्छे से चेक करें। इससे गलती और अतिरिक्त भुगतान से बचा जा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

6 मिनट के इस गाने में रेखा ने छुए धर्मेंद्र के पांव, फिर टूटकर किया रोमांस, लता मंगेशकर- शब्बीर कुमार ने बनाया अमर

‘मेरे साथी जीवन साथी’ गाना अपने दौर के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में गिना जाता है, जिसमें धर्मेंद्र और रेखा की खूबसूरत जोड़ी ने स्क्रीन पर अलग ही जादू बिखेरा. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद स्वाभाविक और भावनात्मक नजर आती है, जो दर्शकों को कहानी से गहराई से जोड़ देती है. गाने की खासियत इसकी धीमी और मधुर धुन है, जो रिश्तों की गहराई और समर्पण को बखूबी दर्शाती है. रेखा मंदिर की सीढ़ियों पर धर्मेंद्र का पैर छूती हैं और फिर दोनों टूटकर रोमांस करते हैं. इस गाने को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने गाया था. आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के म्यूजिक ने गाने को अमर बना दिया.

Continue reading on the app

  Sports

'भारत हमारा असली दोस्त... काबुल में 400 मौतों के बाद अफगान स्पिनर गजनफर ने पाकिस्तान को ललकारा

Allah Ghazanfar Sends Message To India: काबुल के पुनर्वास केंद्र पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर ने गहरा दुख व्यक्त किया है. 400 मौतों और भारी तबाही के बीच मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने भारत को अफगानिस्तान का 'सच्चा दोस्त' बताते हुए इंटरनेशनल मदद की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्दोषों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है और यदि इतिहास दोहराया गया, तो यह पाकिस्तान के लिए घातक होगा. गजनफर ने शांति और भारत के साथ जुड़ाव पर जोर दिया है. Wed, 18 Mar 2026 16:37:53 +0530

  Videos
See all

Nora Fatehi Sarke Chunari Teri Controversy: गाने पर मचा बवाल...नोरा फ़तेही ने तोड़ी चुप्पी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:06:15+00:00

Bihar New CM News: CM Nitish Kumar ने सीएम फेस पर कर दिया इशारा | Samrat Choudhary | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:15:00+00:00

Helicopter Crash: Kathmandu से शव लेकर उड़ा Helicopter crash , बाल बाल बची जान | #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:07:47+00:00

'Haj Qasem' Missile ने भेदा Israel का सुरक्षा कवच | #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:03:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers