यूएई से भारत आया ऑयल टैंकर 'जग लाडकी', मुंद्रा पोर्ट पर किया डॉक
मुद्रा, 18 मार्च (आईएएनएस)। यूएई से चला भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी बुधवार को भारत पहुंच गया है। इसने गुजरात में अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित मुंद्रा पोर्ट पर डॉक किया है।
इस टैंकर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्राप्त लगभग 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल है, जिसे फुजैराह बंदरगाह पर लोड किया गया था। इस 274.19 मीटर की लंबाई और 50.04 मीटर की चौड़ाई वाले टैंकर का डेडवेट टन भार लगभग 164,716 टन और ग्रॉस टन भार लगभग 84,735 टन है।
फुजैराह बंदरगाह, मध्य पूर्व में मौजूद उन गिने चुने बंदरगाहों में से एक है, जो कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर स्थित है। ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के कारण फारस की खाड़ी में मौजूद यह संकरा रास्ता प्रभावित है और इससे विश्व के कुल कच्चे तेल का 20 प्रतिशत का आवागमन होता है।
मुंद्रा स्थित अदाणी पोर्ट्स में इसका आगमन कच्चे तेल के भारी आयात को संभालने में इस सुविधा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
यह डिलीवरी एक प्रमुख रिफाइनरी के लिए सहायक है जो परिचालन बनाए रखने और क्षेत्र में आपूर्ति में व्यवधान के दौरान भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे शिपमेंट पर निर्भर करती है।
अदाणी पोर्ट्स मुंद्रा ने पोत जग लाडकी को सुरक्षित रूप से लंगर डालने और भारत की महत्वपूर्ण ऊर्जा लाइनों की सुरक्षा में समुद्री समन्वय प्रदान किया है।
ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के बीच केंद्र सरकार लगातार देश की निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
इससे पहले शिवालिक और नंदा देवी दो एलपीजी लदे जहाज भारत पहुंच चुके हैं। इसमें शिवालिक ने भी मुद्रा पोर्ट पर सोमवार को डॉक किया था।
वहीं, नंदा देवी ने कंडला पोर्ट के पास स्थित वडीनार पोर्ट पर डॉक किया था। वडीनार पोर्ट, गुजरात में कच्छ की खाड़ी के पास स्थित एक प्रमुख ऑफ-शोर ऑयल टर्मिनल है, जो दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (पूर्व में कांडला पोर्ट) का हिस्सा है।
शिवालिक और नंदा देवी दोनों में 92,700 टन के करीब एलपीजी थी, जिसमें शिवालिक में 46,000 टन से ज्यादा और नंदा देवी में 47,000 टन से ज्यादा एलपीजी थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Assam Election 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन
Assam Election 2026: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. लेकिन इससे पहले असम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, असम से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया. बता दें कि कांग्रेस को करारा झटका देते हुए, प्रद्युत बोरदोलोई ने राज्य में विधानसभा चुनाव से सिर्फ 20 दिन पहले मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी- प्रद्युत बोरदोलोई
कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "कांग्रेस से इस्तीफा देने की कोई एक वजह नहीं है. मुझे घुटन महसूस हो रही थी और मेरा अपमान हो रहा था." उन्होंने कहा कि, "13 मार्च को असम केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक हुई. मुझे पता चला कि इमरान मसूद जैसे सांप्रदायिक नेता ने कहा कि जिस उम्मीदवार के खिलाफ मैंने आपराधिक सांठगांठ के सबूत दिए थे, उसके बारे में मैं जो कुछ भी कह रहा था, वह सब झूठ और मनगढ़ंत था. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में इमरान मसूद ने यह कहने की धृष्टता की कि प्रद्युत बोरदोलोई ने जो कुछ भी कहा वह सब मनगढ़ंत था. वहां मौजूद एपीसीसी अध्यक्ष चुप रहे. इससे मैं बहुत आहत हुआ."
#WATCH | Delhi | On resigning from Congress and joining BJP, MP Pradyut Bordoloi says," There is no one reason. I was feeling suffocated, and I was being humiliated. "
— ANI (@ANI) March 18, 2026
"On 13th March, the Assam CEC meeting was held. I came to know that a communal leader like Imraan Masood said… pic.twitter.com/DFszDV5fop
प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले सीएम हिमंता?
प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी शामिल होने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की भी प्रतिक्रिया सामना आई. उन्होंने कहा कि, "नागांव से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस के साथ उनका संबंध 1975 से है; बीजेपी में उनके शामिल होने से बीजेपी मजबूत होगी. हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं. असम प्रदेश बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को सिफारिश करेगी कि वे विधानसभा चुनाव लड़ें. आत्मसम्मान वाले व्यक्ति के लिए कांग्रेस में रहने का कोई कारण नहीं है. हमारा लक्ष्य है कि हम और अधिक कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करें."
#WATCH | Delhi | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...Sitting MP from Nagaon, Pradyut Bordoloi has joined the BJP...His history with the Congress party goes back to 1975; his joining the BJP will strengthen the BJP...We all welcome him to our party...Assam Pradesh BJP will… https://t.co/eaRrXGDUd4 pic.twitter.com/Bkcpz285Uv
— ANI (@ANI) March 18, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














.jpg)






