Responsive Scrollable Menu

Masala Toast: नाश्ते के लिए फटाफट तैयार करें मसाला टोस्ट, स्वाद ऐसा कि सबसे मिलेगी तारीफ

Masala Toast Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोग ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो जल्दी बने और स्वाद में भी जबरदस्त हो। ऐसे में मसाला टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है और हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

खास बात ये है कि मसाला टोस्ट बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण चीजों से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत स्वादिष्ट तरीके से कर सकते हैं।

मसाला टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • उबले आलू - 2 (मैश किए हुए)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
  • धनिया पत्ती - 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • हल्दी - 1/4 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • बटर या तेल - टोस्ट सेकने के लिए 

मसाला टोस्ट बनाने का तरीका

मसाला टोस्ट एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें।

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। यह मसाला टोस्ट का बेस तैयार हो जाएगा। अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार मसाला मिश्रण को बराबर फैलाएं। गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर या तेल लगाएं

Honey Benefits: इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है शहद! इन 5 फायदों को जानकर होंगे हैरान

Palak Paneer Roll: टेस्टी और हेल्दी स्टार्टर है पालक-पनीर रोल, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

अब मसाला लगी ब्रेड को तवे पर रखें और धीमी आंच पर सेंकें। जब एक तरफ से ब्रेड गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी कुरकुरा होने तक सेक लें।

गरमा-गरम मसाला टोस्ट को प्लेट में निकालें और इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा बटर डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Healthy Lifestyle: हार्ट अटैक का रिस्क कम कर देंगी 5 आदतें! बढ़ती उम्र में भी रहेंगे हेल्दी

Healthy Lifestyle: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। कम उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो एक गंभीर चेतावनी है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके बड़े कारण बन चुके हैं।

अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और रोजमर्रा की आदतों को अपनाकर हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप अभी से अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करते हैं, तो आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद हैं 5 आदतें

रोजाना एक्सरसाइज को बनाएं आदत
दिल को मजबूत रखने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूरी है। आप वॉकिंग, जॉगिंग, योग या साइक्लिंग जैसी एक्टिविटी चुन सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती है।

Honey Benefits: इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है शहद! इन 5 फायदों को जानकर होंगे हैरान

Palak Paneer Roll: टेस्टी और हेल्दी स्टार्टर है पालक-पनीर रोल, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

हेल्दी डाइट लें
हार्ट हेल्थ के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। अपने खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें। तले-भुने और ज्यादा तेल वाले फूड से दूरी बनाएं। साथ ही नमक और शुगर का सेवन सीमित रखें।

तनाव को करें कंट्रोल
अधिक तनाव दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। रोजाना मेडिटेशन, योग या अपनी पसंद की गतिविधि जैसे म्यूजिक सुनना या किताब पढ़ना तनाव कम करने में मदद करता है। मानसिक शांति दिल के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी शारीरिक फिटनेस।

धूम्रपान और शराब से दूरी
स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीना हार्ट अटैक का बड़ा कारण है। ये आदतें ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ाती हैं। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इनसे दूरी बनाना बेहद जरूरी है।

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं बिना लक्षण के बढ़ती रहती हैं। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाना जरूरी है। इससे किसी भी समस्या का समय रहते पता चल जाता है और इलाज आसान हो जाता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में हो रहा है नए टूर्नामेंट यूरो कप का आगाज, जानें कितनी और कौन सी टीमें भिड़ेंगी

Euro Nations Cup is start in cricket: एशिया कप के तर्ज पर एक नए क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट यूरो नेशंस कप की शुरुआत होने जा रही है. इसकी शुरुआत अगले साल गर्मियों में हो सकती है. इसमें इंग्लैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का रंगरूप लगभग तैयार हो चुका है. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फाइनल होने के बाद इसके शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. Fri, 20 Mar 2026 23:51:31 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran War से Food Crisis का डर!। #trump #iran #israel #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:50:00+00:00

Iran America War Update: Trump और Netanyahu को खुली चेतावनी! Missiles से नहीं बच पाओगे! War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T22:00:46+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: चलता रहा Iran युद्ध तो क्या होगा दुनिया पर असर?। #iran #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:40:01+00:00

Iran Israel War Update: 4 बजते ही ईरान ने इजराइल पर कर दिया बड़ा हमला! Trump | Missile | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T22:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers