Responsive Scrollable Menu

Navratri 2026: नवरात्रि में कौड़ियों और लौंग से करें ये उपाय, घर से भाग जाएगी दरिद्रता!

Navratri Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों का बहुत महत्व बताया गया है. माना जाता है कि यदि पूरी श्रद्धा के साथ कौड़ी और लौंग के कुछ सरल उपाय किए जाएं, तो घर से दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के उन गुप्त उपायों के बारे में जो आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं.

Continue reading on the app

Instagram पर आया नया मजेदार फीचर, AI Effects से बदल जाएगा Voice Note का अंदाज

Instagram ने AI Voice Effects फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर की मदद से अब वॉइस नोट्स में 8 तरह के फिल्टर मिलेंगे. यह फीचर भारत में लाइव हो चुका है. यूजर्स अब आसानी से DM में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Australia का सख्त फैसला, Workload के चलते Starc-Cummins की IPL 2026 में No Entry

आगामी आईपीएल 2026 में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की एंट्री में देरी देखने को मिलेगी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने में जुटा हुआ है। बता दें कि आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है, ऐसे में प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मिचेल स्टार्क हाल के महीनों में लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी ज्यादा गेंदबाजी की है। गौरतलब है कि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले गेंदबाजों में उनका नाम शामिल रहा है, जिस वजह से उन्हें आराम और फिटनेस मैनेजमेंट की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं पैट कमिंस पिछले कुछ समय से चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने पर ध्यान दे रहे हैं।

जोश हेजलवुड की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही है। वह पिछले कई महीनों से चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने नवंबर 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख सतर्क नजर आ रहा है।

इस बीच एक और बड़ा झटका नाथन एलिस के रूप में लगा है, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। बता दें कि यह वही चोट है जो उन्हें टी20 विश्व कप 2026 से पहले भी परेशान कर चुकी थी। ऐसे में टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहता है।

गौरतलब है कि अगस्त से शुरू होने वाले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को करीब 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और भारत जैसे बड़े दौरे शामिल हैं। इसके अलावा आगे चलकर एकदिवसीय विश्व कप 2027 भी होना है, जहां इन तीनों गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन के शुरुआती मुकाबलों में जोश हेजलवुड की कमी खल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी मिचेल स्टार्क का शुरुआती मैचों में उपलब्ध न होना एक चुनौती बन सकता है।
Fri, 20 Mar 2026 21:03:12 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar 2 | Atiq Ahmed: धुरंधर में आतंकी और माफिया.. मुसलमान कैसे बदनाम हो गया? Dawood Ibrahim #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:37:35+00:00

Amish Devgan | अमिश देवगन ने बताए विपक्ष के Double Standards #dhurandhar2 #iranisraelwar #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:35:41+00:00

Viral Video |डंडे खाने के बाद आरोपी का रो-रो कर बुरा हाल! #crimenews #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:33:06+00:00

'Pawan Singh को वही खींचकर चांटा मारना चाहिए था'-Anjali Raghav | Lucknow | UP | Bhojpuri Industry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:34:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers