Responsive Scrollable Menu

हवाई सफर में बदलाव, 60% सीटों पर मिलेगा मूवी थिएटर वाला ऑप्शन

New Flight Rules 2026: हवाई सफर अब और भी आसान होगा. सरकार ने 60% सीटें फ्री रखने और एक ही PNR पर परिवार को साथ बैठाने का आदेश दिया है. यात्री अधिकारों का भी सख्ती से पालन होगा.

The post हवाई सफर में बदलाव, 60% सीटों पर मिलेगा मूवी थिएटर वाला ऑप्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने के खिलाफ एक्शन:ह्यूमन राइट्स कमिशन ने सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया जवाब मांगा, लिरिसिस्ट बोले- डायरेक्टर ने लिखा गाना

फिल्म केडीः द डेविल के गाने सरके चुनर पर विवाद जारी है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए अश्लील लिरिक्स वाले इस गाने को आपत्ति के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद अब नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने सेंसर बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं दूसरी तरफ लिरिसिस्ट ने दावा किया है कि ये विवादित गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर ने लिखा है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने मंगलवार को इन संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए इस गाने से जुड़े विवाद की जांच करने और 2 हफ्ते में एक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अध्यक्षता नेशनल ह्यूमन राइट कमिशन की बेंच मेंबर प्रिंयका कानूनगो कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टता से इस गाने पर लगाए गए आरोप मानवाधिकारों के संभावित उल्लंघन है। इस मामले को ह्यूमन राइट एक्ट 1993 के तहत संज्ञान में लिया गया है। नेशनल ह्यूमन राइट कमिशन को मिली शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा है कि अपकमिंग फिल्म केडीः द डेविल के हाल ही में जारी हुए गाने में अश्लील और यौन संकेत देने वाले डबल मीनिंग बोल हैं, जो सार्वजनिक रूप से प्रसारण और खासकर बच्चों के लिए ठीक नहीं है। ये कंटेंट सोशल मीडिया, टीवी और कई प्लेटफॉर्म्स में उपलब्ध है, जिससे नाबालिगों के मानसिक स्वास्थ और नैतिक वातावरण पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में ह्यूमन राइट कमिशन को हस्तक्षेप करने, मामले का संज्ञान लेने और इस तरह के कंटेंट पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। विवादित गाने के खिलाफ दर्ज हुईं कई शिकायतें ह्यूमन राइट्स कमिशन के अलावा कर्नाटक और हरियाणा के स्टेट कमिशन फॉर वीमन ने भी सेंसर बोर्ड को शिकायत भेजकर चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा फिल्म के मेकर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है, जिसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। फिल्म के लिरिसिस्ट ने दी सफाई, कहा- गाना मैंने नहीं लिखा विवाद के बीच फिल्म के लिरिसिस्ट रकीब आलम ने एक स्टेटमेंट जारी कर विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ये गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है। उन्होंने इस गाने को सिर्फ हिंदी में ट्रांसलेट किया है। लिरिसिस्ट रकीब आलम ने स्टेटमेंट में कहा, “कुछ ही घंटों में बहुत कुछ हो गया है और मैंने खुद को ऐसी स्थिति में पाया, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। हालांकि मेरे अनुरोध के बाद निर्देशक प्रेम ने गाना हटा लिया है, फिर भी मैं आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के मूल बोल मैंने नहीं लिखे हैं। आगे उन्होंने कहा, यह गाना फिल्म के निर्देशक प्रेम ने कन्नड़ में लिखा था और मेरी भूमिका केवल उसका हिंदी में अनुवाद करने तक सीमित थी। एक गीतकार के रूप में मुझे अपने लिखे शब्दों पर गर्व है, और मूल लेखन और अनुवाद के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि इससे मेरे योगदान को लेकर कोई भी गलतफहमी दूर हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “यह समझना जरूरी है कि जब आप किसी फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, तो आप उसकी शर्तों को पूरा करने के लिए बाध्य होते हैं। कन्नड़ के मूल बोल पढ़ने के बाद मैंने इस गाने का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था, लेकिन मुझसे इसे हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा गया और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार मुझे अपनी भूमिका निभानी पड़ी। प्रेम मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उन्हें चेतावनी दी थी और आगे न बढ़ने का अनुरोध भी किया था। हालांकि, उन्हें पता था कि वे क्या कर रहे हैं और इस गाने से क्या चाहते हैं।” बता दें कि रकीब आलम इससे पहले पुष्पा और पुष्पा 2 फिल्मों के लिए भी गाने लिख चुके हैं। क्या है गाने सरके चुनर तेरी सरके का पूरा विवाद पैन इंडिया फिल्म केडीः द डेविल, 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाने नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल। इसके अलावा गाने में दिखाए गए डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी काफी आपत्तिजनक थे। सोशल मीडिया पर गाने की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद इसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL से पहले टीमों की बढ़ी आफत! किसी की छुट्टी तो किसी की देर से एंट्री, फ्रेंचाजियों को लगा 440 वोल्ट का झटका

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, लेकिन उससे पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. टीम के अलग-अलग टीमों के कई बड़े खिलाड़ी चोट के कारण या तो सीजन से बाहर हो गए फिर वह शुरुआत मैच में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में. Fri, 20 Mar 2026 16:32:00 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today : युद्ध से सोने-चांदी में गिरावट ! #gold #silverratetoday #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:34:41+00:00

Iran Israel War Latest News : पार्स गैस फील्ड हमले का ईरान ने लिया बदला !Trump Attack on Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:39:24+00:00

Iran Israel War Latest News : कतर पर ईरान के हमले से भारत की टेंशन क्यों बढ़ी ?Trump Attack on Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:41:30+00:00

West Bengal Election: Bhawanipur में Mamata Banerjee किसी ट्रैप में फंस गई?|Reporters Uncut|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers