60% सीटें फ्री कर दी गई… हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले ये नियम
Air Travel Rule: भारत के एविएशन सेक्टर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। सरकार अब 'पैसेंजर-फर्स्ट' यानी यात्री को प्राथमिकता देने वाले अप्रोच पर तेजी से काम कर रही है।
Bihar Board 12th Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है इंटर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड इसी सप्ताह 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
कब हुई थी परीक्षा?
बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब कभी भी जारी हो सकता है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना जरूरी होगा। इसलिए अगर आपको ये जानकारी याद नहीं है तो अभी से अपना एडमिट कार्ड संभालकर रख लें।
सिर्फ 4 स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे “Bihar Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
डिजिटल मार्कशीट पहले, ओरिजिनल बाद में
रिजल्ट जारी होने के दिन छात्रों को केवल ऑनलाइन मार्कशीट ही मिलेगी। यह एक डिजिटल कॉपी होगी जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद आपके स्कूल में भेजी जाएगी। इसके बाद आप अपने स्कूल जाकर इसे प्राप्त कर सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















