सिर पर मोटी-मोटी लकड़ियां लादकर ले जा रही थी महिला, लड़के ने की बात, तो धड़ाधड़ बोलने लगी अंग्रेजी!
भारत में केरल राज्य में साक्षरता दर काफी ज्यादा है. इसका सबूत हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखने को मिला. इंस्टाग्राम यूजर @eco_traveler_ ने ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो और उनके साथ उनकी एक दिल्ली की दोस्त केरल में साइकलिंग कर रहे थे, जब उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जिसके सिर पर मोटे-मोटे लकड़ी के टुकड़े थे. उन्हें लादकर वो ले जा रही थी. लड़के ने उस महिला से बात की और महिला धड़ाधड़ अंग्रेजी बोलने लगी. ये सुनकर लड़के को तो हैरानी हुई ही, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स को भी हुई. इस वीडियो को 80 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
महंगे गैस सिलेंडर पर रूसी लड़की का तंज, LPG को बोली ‘Dhokebaaz Rajau’, कर दी इंटरनेशनल बेइज्जती!
भारत में बढ़ती LPG गैस की कीमतों को लेकर एक रूसी लड़की का मजेदार लेकिन तंज भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की महंगे गैस सिलेंडर पर मजेदार अंदाज में नाराजगी जताते हुए उसे ‘Dhokebaaz Rajau’ कहती नजर आती है. उसका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कई यूजर्स इस पर मजे लेते हुए इसे इंटरनेशनल बेइज्जती भी बता रहे हैं. हालांकि, आपको बता दें कि यह वीडियो केवल महंगे गैस सिलेंडर पर एक मजाकिया तंज है. Video Credit: Instagram-@tatianaromanoff_
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















