'सनातनी होने का देना होगा सबूत', मुस्लिम होकर केदारनाथ में एंट्री नहीं ले पाएंगी सारा अली खान?
Sara Ali Khan Kedarnath Entry Banned: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे कलाकार है जो मुस्लिम धर्म से तालुक्क रखते हैं लेकिन बावजूद इसके वो महादेव के परम भक्त हैं. इन्हीं में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम टॉप पर है. सारा हर साल केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने जाती हैं. एक्ट्रेस कई बार बता चुकी हैं, कि भोलेबाबा ने उनकी लाइफ बदल दी और वो उनकी पूजा करती हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस के लिए केदारनाथ में दर्शन करना मुश्किल होने वाला है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला?
गैर सनातनी को नहीं मिलेगी एंट्री
हाल ही में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि गैर-सनातनी को चार धाम में एंट्री नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा- 'सभी सनातनी भक्तों का चारधाम में स्वागत है, लेकिन गैर-सनातनी और गैर-हिंदू व्यक्तियों को यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.' इस दौरान जब उनसे एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एंट्री को लेकर भी सवाल किया गया, क्योंकि एक्ट्रेस का धर्म मुस्लिम है. ऐसे में उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को सनातनी होने का सबूत देना होगा.
कैसे मिलेगी सारा अली खान को एंट्री?
हेमंत द्विवेदी ने सारा अली खान के दर्शन करने के बारे में कहा- 'उन्हें में मंदिर में दर्शन करने आने के लिए एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि वो सनातनी हैं, तभी उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा. भेल ही वो एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वो हमें एफिडेविट देंगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.'
बता दें, इस साल चार धाम की यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है, जिसमें अक्षय तृतीया केपर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' के चेहरे से आज फाइनली उठेगा पर्दा, शाम इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो
कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट?
वहीं, केदारनाथ (Kedarnath Dham) के कपाट 22 अप्रैल से खुलेंगे. सुबह 8 बजे से श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पाएंगे. इसके लिए पंजीकरण 6 मार्च 2026 से ही शुरू हो चुके हैं. वहीं, बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल 2026 को दर्शन के लिए खुलेंगे. इसके लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं. अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो इसके लिए आप
registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
सारा अली खान का करियर
सारा अली खान के करियर की बात करें तो साल 2016 में उन्हों फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. तभी से एक्ट्रेस हर साल केदारनाथ मंदिर जाती हैं और भोलेनाथ के दर्शन करती हैं. सारा ने पिछले साल ही 2025 में चारधाम यात्रा की थी. इस दौरान उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. वहीं, अब देखना होगा कि इस साल एक्ट्रेस बाबा के दर्शन कर पाती हैं या नहीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को 'मेट्रो... इन दिनों' में देखा गया था. वहीं, अब वे आयुष्मान खुराना के साथ 'पति पत्नी और वोह दो' में नजर आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद Anurag Dobhal ने शेयर की पहली पोस्ट, यूट्यूबर ने खुद को बताया 'अनाथ'
Chaitra Navratri 2026: मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं, कभी नारियल... नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश
Happy Chaitra Navratri 2026: नौ दिनों के लिए पूरा देश मां दुर्गा की आराधना में लीन हो जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महा उत्सव में मां के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग घट स्थापना करके व्रत आदि रखते हैं। इस दौरान लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर नवरात्रि विश करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan

















