Siddaramaiah के दिए 14 नामों में से कुछ पार्टी ने खारिज किए: यतींद्र
कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चाओं के दौरान मंत्री पद के 14 दावेदारों के नामों की सिफारिश की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने इनमें से कुछ नामों पर विचार नहीं किया। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं, जिनमें वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एच. सी. महादेवप्पा भी शामिल हैं, इस बात से नाराज हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर उन्हें डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।
यतींद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मेरे पिता ने महादेवप्पा का नाम सूची में शामिल किया था, लेकिन आलाकमान ने उन पर विचार नहीं किया और इसके बजाय एससी-राइट समुदाय से एक नए चेहरे को मौका देने के लिए नरेन्द्र स्वामी को चुना।
लेकिन मेरे पिता ने पहली सूची और हालिया सूची, दोनों में महादेवप्पा का नाम शामिल किया था। वास्तव में, उनका नाम सबसे पहले था। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने आलाकमान को 14 नामों की सूची दी थी।
Hariyali Teej 2026: सुहाग से सौभाग्य तक, हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा से मिलेंगे ये आशीर्वाद
हरियाली तीज का पर्व इस साल 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत रखेंगी, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए शिव-पार्वती की पूजा करेंगी. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार सिद्धि योग, शिव योग और शनिवार का खास संयोग बन रहा है, जिससे पर्व का महत्व और बढ़ गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








