Responsive Scrollable Menu

Face Fat: Face Fat और Double Chin होंगे गायब, परफेक्ट Jawline के लिए फॉलो करें ये आसान Diet Tips

फेस की लटकती चर्बी न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करती है, बल्कि इसके कारण उम्र भी ज्यादा नजर आती है। फेस फैट को कम करना इतना मुश्किल नहीं है। लेकिन फेस फैट को कम करने के लिए इसका सही तरीका पता होना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल, सही डाइट और फेशियल एक्सरसाइज की सहायता से इसको कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेस की चर्बी को कम करने के लिए डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए।

डाइट में करें ये बदलाव

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो जॉलाइन को कम करने और फेस फैट को कम करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। हार्मोनल इंबैलेंस, एजिंग और अनियमित लाइफस्टाइल का असर फेस फैट पर होता है। इसके कारण जॉलाइन के आसपास चर्बी जमने लगती है। लेकिन डाइट में कुछ खास बदलावों की जरिए इसको कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Pregnancy के Third Trimester में Iron क्यों है सबसे जरूरी? Expert से जानें इसके फायदे


न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए। कैलोरीज को कम करें, लेकिन डाइट में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे सोडा, व्हाइट ब्रेड, रिफाइंड शुगर और पेस्ट्रीज को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इनके कारण इंसुलिन स्पाइक होता है और चेहरे का फैट बढ़ने लगता है।

ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के लिए डाइट में ओट्स, क्विनोआ और शकरकंद जैसे कॉम्पलेक्स कॉर्ब्स को शामिल करना चाहिए। इनका सेवन करने से आपको 100-150 ग्राम से अधिक नहीं करना चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट हिस्सा बनाना चाहिए। प्रोटीन रिच फूड शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करता है और फेस के पफीनेस को कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वेट लॉस के समय भी मसल्स को नुकसान नहीं होता है।

सप्ताह में कम से कम दो बार फ्लैक्स सीड्स और ओमेगा- 3 से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और चेहरे के फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।

रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। आप नींबू या खीरा से इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकती हैं। इससे जॉ एरिया के आसपास जमा हुआ फैट कम होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है।

डाइट में पोटैशियम से भरपूर चीजें जैसे पालक, केले और एवाकाडो को शामिल करना चाहिए। इनका सेवन करने से सोडियम लेवल रेगुलेट होता है और फेस की चर्बी कम होती है।

बाहर का खाना औऱ पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। जिससे शरीर में सोडियम कम हो सके।

मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए हल्दी, अदरक और ग्रीन टी को डाइट में शामिल करें। इससे फेस फैट के साथ-साथ बेली फैट भी कम होगा। आप चाहें तो 16:8 घंटे की फास्टिंग विंडो को फॉलो कर सकते हैं, इससे फैट कम होता है।

इसके अलावा रोजाना कुछ फेशियल एक्सरसाइज भी करना चाहिए। इन बदलावों को फॉलो करने से आपको 4 से 8 सप्ताह में असर दिखेगा।

Continue reading on the app

Electric Pressure Cooker: LPG संकट में इंडक्शन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कुकर भी है अच्छा विकल्प, मिनटों में बनता है खाना

How To Use Electric Pressure Cooker: अगर आप LPG की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है। यह समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत करने में मददगार साबित होगा।

Continue reading on the app

  Sports

पीएसएल खेलने पाकिस्तान नहीं जाएंगे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स? बीसीबी ने कर दिया साफ

Bangladesh Cricketers PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बांग्लादेश के खिलाड़ियों का खेलना सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि खिलाड़ियों की भागीदारी तभी तय होगी, जब उन्हें सरकार से मंजूरी मिलेगी. Fri, 20 Mar 2026 14:12:57 +0530

  Videos
See all

Delhi Uttam Nagar Case : होली पर दिल्ली के उत्तम नगर में क्या हुआ था? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:37:48+00:00

ईरान के हमलो के बीच Saudi करेगा सैन्य कार्यवाही | #iranisraelwar #saudiarabia #dubaidroneattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:39:57+00:00

Viral News | दक्षिण कोरिया के डेजॉन में फैक्ट्री में भीषण आग! | #viralshorts | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:38:35+00:00

Cooking Gas | NKP | Sushant Sinha|Socha Hai Kabhi:LPG Cylinder में 14.2 Kg Gas ही क्यों भरी जाती है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers