महाराष्ट्र सरकार ने 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया बैन, राजपत्र अधिसूचना जारी
महाराष्ट्र सरकार ने आतंकवाद रोकने के लिए 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों, पत्रिकाओं और साहित्य को जब्त किया. यह कदम युवाओं को कट्टरपंथ से बचाने और देश की सुरक्षा के लिए उठाया गया है.
PM Modi ने Handloom Day पर हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की, बुनकरों की मदद का दिया संदेश
नयी दिल्ली, छह अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से अपील की कि वे हथकरघा उत्पाद खरीदें और इनकी ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए वीडियो बनाएं। ‘हथकरघा दिवस’ की पूर्व संध्या पर, मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने से देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कल सात अगस्त है, जब हम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाते हैं।
आइए, भारत के हथकरघा की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो बनाएं, जिनमें ‘गेट रेडी विद मी’ (मेरे साथ तैयार हों) जैसे वीडियो भी शामिल हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें।’’ उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि सात अगस्त, 1905 को अंग्रेजों के खिलाफ स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे देश के सभी लोग एकजुट हुए थे। मोदी ने कहा, ‘‘अभी पिछले सप्ताह ही आप सभी ने ‘फ्रेंडशिप डे’ मनाया था।
मेरा आपसे अनुरोध है कि सात अगस्त को हथकरघा दिवस को भी धूमधाम से मनाएं।’’ दुनिया भर के लोगों का ध्यान हथकरघा उत्पादों की ओर खींचने के लिए सभी से छोटे वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन साझा करने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना और बुनकरों व छोटे उद्यमों की आर्थिक रूप से मदद करना है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हथकरघा उत्पाद खरीदें और बुनकरों व छोटे व्यापारियों की मदद के लिए वीडियो बनाएं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









