Responsive Scrollable Menu

Night Skin Care Routine: Korean Glass Skin का सपना होगा पूरा, घर पर बनाएं ये जादुई Natural Face Wash, चेहरा दमकेगा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, धूल और तनाव की वजह से हमारी स्किन पर बुरा असर होता है। कई लोगों को टैनिंग की समस्या हो जाती है, तो कुछ लोगों के चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए लड़कियां और महिलाएं महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
 
इन दिनों हर लड़की कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती है। ऐसे में आप भी रात को सही तरीके से स्किन को कोरियन स्टाइल में साफ कर सकती हैं। आप रात में घर का बना नेचुरल फेसवॉश इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता है और इसका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर नेचुरल फेस वॉश बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

चावल के आटे से बना फेसवॉश

रात में हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले फेस की अच्छे से सफाई कर लेती हैं, तो हमारी स्किन हाइड्रेटेड रहती है और डेड स्किन हट जाती है। यही कारण है कि कोरियन स्किन केयर में भी माइल्ड क्लींजिंग पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इसके लिए चावल के आटे से बना नेचुरल फेस वॉश एकदम सही रहेगा।

सामग्री

चावल का आटा- 1 चम्मच
गुलाब जल- 2 से 3 चम्मच
दूध- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच

जानिए फेस वॉश बनाने और लगाने का तरीका

एक कटोरी में चावल का आटा लें और इसमें दूध और गुलाबजल मिलाएं।
फिर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इसमें शहद डालकर पेस्ट बना लें।
रात में सोने से पहले चेहरे को वॉश करें।
फिर इस पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें।
करीब 2 मिनट तक हल्के हाथों से फेस की मसाज करें।
अब ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
अब मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

फायदे

चावल का आट त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
यह त्वचा पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है।
दूध से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा सॉफ्ट होती है।
वहीं गुलाबजल से स्किन फ्रेश महसूस करती है और फेस का नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
शहद स्किन को ड्राई होने से बचाता है और स्किन में नमी बनाए रखता है।

वहीं इस फेस वॉश का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से मुंहासों की समस्या कम हो सकती है। वहीं फेस के दाग-धब्बे हल्के नजर आने लगते हैं। इस फेस वॉश के इस्तेमाल से आपको कोरियन ग्लास स्किन जैसी ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

इतनी बार करें इस्तेमाल

बता दें कि इस नेचुरल फेस वॉश को सप्ताह में कम से कम रात के समय तीन बार जरूर इस्तेमाल करें। कुछ सप्ताह में आप पाएंगी कि आपकी स्किन मुलायम, साफ और हेल्दी नजर आएगी। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

Continue reading on the app

अब नरवाई जलाना पड़ेगा भारी! हरदा में किसान पर 10 हजार का जुर्माना, सैटेलाइट से रखी जा रही नजर

मध्य प्रदेश में खेतों में नरवाई जलाने को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। हरदा जिले में एक किसान द्वारा खेत में नरवाई जलाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद किसानों के बीच भी चर्चा तेज हो …

Continue reading on the app

  Sports

प्रीमियर लीग : इंजरी की वजह से ब्राइटन के खिलाफ नहीं खेलेंगे मोहम्मद सालाह

लिवरपूल, 20 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी के मैनेजर अर्ने स्लॉट ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मोहम्मद सालाह मांसपेशियों में चोट के कारण ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ आगामी प्रीमियर लीग मैच नहीं खेल पाएंगे। Fri, 20 Mar 2026 21:41:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin | …तो समाजवादी पार्टी युद्ध के बीच ये चाहती है #viralnew#viralshorts #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:04:38+00:00

Yogi Cabinet Expansion : ‘मिशन 27’ पर फोकस, BJP का समीकरण ‘संतुलन’! | UP Politics | Mahabahas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:06:38+00:00

Strait Of Hormuz: खुलने वाला है होर्मुज? अब ईरान को देने होंगे इतने करोड़ रुपए! | N18G | Iran War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:05:03+00:00

India Vs Pakistan | Dhurandhar 2: Live डिबेट में आरजू काजमी ने पाकिस्तानी नेता की गजब चुटकी ली! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:03:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers