'टेक्नोलॉजिया!' स्विच बोर्ड में लगा दिया नल, खोलते ही जल गया बल्ब, आविष्कार देख हैरान हुए लोग!
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर @maximum_manthan ने भी ऐसी ही अनोखी टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. लड़के ने एक नल को स्विच बोर्ड में लगा दिया. फिर उसने जैसे ही नल को खोला, वैसे ही उसमें लगा बल्ब जल उठा. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने लड़के के दिमाग की तारीफ की है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
शहर में बैल गाड़ियों से निकली बारात, साथ में दिखी डोली, लोगों को भाया मॉडर्न जमाने में पुराना अंदाज!
एक वक्त था जब गांव में लोग बैल गाड़ियों में बारात ले जाया करते थे. साथ में दुल्हन की डोली भी रहती थी, जिसमें दुल्हन को बिठाकर विदा किया जाता था. पर आजकल तो शहर ही नहीं, गांव में भी लोग कारों से बारात लेकर जाते हैं. पर हाल ही में उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में इस चलन को तोड़ते हुए लोगों ने मॉडर्न जमाने में पुराना अंदाज अपनाया जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @deoria_wale_bhaiya पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो देवरिया का ही है. इसमें रोड पर पुराने अंदाज में बैल गाड़ियों से बारात निकलती नजर आ रही है. साथ ही दुल्हन की डोली भी है. सभी चीजों को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





