Responsive Scrollable Menu

अली लारीजानी की मौत के बाद भी कम नहीं हुआ ईरान का हौसला, विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी ये चेतावनी

US Iran War: अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के शीर्ष नेताओं और सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बना रहा है. बावजूद इसके ईरान अमेरिका के सामने हार मानने को तैयार नहीं है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अब राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद भी ईरान के इरादे बुलंद हैं. दरअसल, इजरायली हमलों में मंगलवार को ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई. तेहरान ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी.

लारीजानी की मौत के बाद क्या बोले अराघची?

इसके साथ ही ईरान ने इजरायल पर नए सिरे से हमले शुरू कर दिए. इसके साथ ही अमेरिका को भी चेतावनी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लारीजानी की मौत के बाद अल जजीरा को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि लारीजानी जैसी बड़ी शख्सियत की मौत से भी ईरान की सरकार या उसके सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि ईरान का सिस्टम आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भी ठीक से काम कर रहा है.

एक लीडर पर निर्भर नहीं ईरान सिस्टम- विदेश मंत्री अराघची

इंटरव्यू के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि, "मुझे समझ में नहीं आता कि अमेरिका और इजरायल अभी तक ये बात क्यों नहीं समझ पाए कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का राजनीतिक ढांचा बहुत मजबूत है." उन्होंने कहा कि ईरान का राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संस्थान ठीक से कायम है. उन्होंने जोर देकर कहा कि, "एक व्यक्ति के आने या जाने से उनका पूरा सिस्टम नहीं हिलता. हां, हर इंसान का अपना किरदार होता है. कोई बेहतर काम करता है, कोई कम, लेकिन असली बात ये है कि ईरान का राजनीतिक सिस्टम बहुत ठोस और मजबूत संरचना पर टिका हुआ है."

इसके साथ ही ईरानी विदेश मंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान का सिस्टम नहीं मजबूती से खड़ा रहा. उन्होंने कहा कि ईरान का सिस्टम किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि मजबूत संस्थानों पर टिका हुआ है. बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अराघची लगातार अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते रहे हैं कि वे खामेनेई की मौत का बदला जरूर लेंगे.

Continue reading on the app

क्या होर्मूज स्ट्रेट पर होगा अमेरिका का कब्जा? ईरान की मिसाइल साइटों पर गिराए 2200 किलो वाले बंकर बस्टर बम

अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान की मिसाइल साइटों को निशाना बनाया है. दावा है कि ईरान के इन ठिकानों को नष्ट करने के लिए 5,000 पाउंड यानी करीब 2200 किलो वजन वाले बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया जबकि अभिषेक शर्मा उप कप्तान होंगे। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी चोट की वजह से वह पिछली एशेज श्रृंखला के अधिकतर मुकाबलों और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘पैट कमिंस चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक इशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।’’ हालांकि आईपीएल 2016 के विजेता सनराइजर्स ने यह साफ नहीं किया कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स ने सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशान को कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने नौ मैच में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका औसत 80.25 रहा और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े। बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत इशान आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में अभिषेक पहले स्थान पर हैं। इस सत्र की शुरुआत में इशान ने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए उसे भारत के शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पहली बार खिताब दिलाया था।

Wed, 18 Mar 2026 18:52:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War: महायुद्ध के बीच ट्रंप के खिलाफ वाशिंगटन में बगावत शुरू? | Trump | Joe Kent | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:33:55+00:00

Sadak पर 'Swag' दिखा रहे युवक को टैंपू ने ठोका | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:36:40+00:00

चुनावी साल में पश्चिम बंगाल की ट्रेनों में भीड़ को लेकर Railway का बड़ा एलान | West Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:30:42+00:00

Iran Israel War: दुनिया खत्म होने वाली है? सबसे डरावनी भविष्यवाणी! War Astrology 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T13:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers