ग्रेटर नोएडा: बिजली गुल, लिफ्ट बंद… मासूम संग 40 मिनट तक कैद रही महिला, लोगों में आक्रोश
IPL 2026: कौन है आईपीएल इतिहास का बेस्ट कैप्टन? नहीं पता आपको नाम तो जान लें
IPL 2026: आईपीएल का धूम-धड़ाका भारत में जल्द ही शुरू होने जा रहा है. अब से 10 दिनों के बाद देश और दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम.ए चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है.
इस आईपीएल ओपनर के साथ क्रिकेट का दुनिया का सबसे बड़ा स्टेज सजने वाला है, जिसमें देश और दुनिया के तमाम बड़े-बड़े क्रिकेटर नजर आने वाला है. क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं, वो बता रहे हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस सीजन धमाल मचाएगा. तो कुछ बता रहे हैं कि कौन सा कप्तान सबसे बेस्ट है.
इसी कड़ी में इंग्लैंड़ के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइक वॉन ने भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है. इसके बारे में बताया है. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी को आईपीएल का बेस्ट कैप्टन बताया है. वो कौन है, आइए आज उसके बारे में हम आपको बताने हैं.
कौन है आईपीएल इतिहास का बेस्ट कप्तान
दरअसल, माइकल वॉन से क्रिकबज के एक शो के दौरान पूरा गया कि, आपके लिए आईपीएल का बेस्ट कप्तान कौन है. तो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट और सफल कप्तान चुना. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के बेस्ट कप्तान हैं.
Micheal Vaughan picks MS Dhoni as the best Captain in IPL history. [Cricbuzz] pic.twitter.com/L49RjxvLB4
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2026
आपको बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तान की है. धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है, जबकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट, जो आईपीएल में चेन्नई के निलंबन के बाद जुड़ी थी, उसे फाइनल तक पहुंचा था.
एमएस धोनी की कप्तानी के रिकॉर्ड्स
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से यानी की आईपीएल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी. इस दौरान टीम की कप्तानी सुरैश रैना, रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने भी संभाली हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मिलकर कुल 235 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान उनको 136 मैच जीत मिली है, जबकि 97 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. धोनी 44 साल की उम्र में भी आईपीएल खेल रहे हैं. इसको लेकर अक्सर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं, लेकिन ये क्रिकेट के प्रति धोनी का उत्साह और जूनून को भी दर्शाता है. पिछले तीन आईपीएल सीजन से कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे और ये उनका आखिरी सीजन होगा लेकिन धोनी लगातार आईपीएल खेल रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर
धोनी ने आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक 278 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं. धोनी ने 38.3 की औसत और 137.4 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 24 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से आईपीएल में 375 चौके और 268 छक्के भी निकले हैं. धोनी का उच्चतम आईपीएल स्कोर नाबाद 84 रन रहा है.
इसके साथ ही आईपीएल में उनके फील्डिंग रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक विकेट के पीछे कुल 158 कैच पकड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 47 खिलाड़ियों का स्टंपिंग कर शिकार किया है. इसके अलावा उनके नाम 25 रन आउट भी दर्ज हैं. अब धोनी के पास आईपीएल 2026 में अपने इन आंकड़ों को और मजबूत करने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें : गंभीर से लेकर जडेजा तक कौन-कौन से क्रिकेटर्स कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में पहुंचे, वीडियो और तस्वीर देख जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























