Responsive Scrollable Menu

नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस की ट्रक से टक्कर:महिला की मौत, ड्राइवर केबिन में फंसा; भिंड में ओवरटेक करते वक्त हादसा

भिंड में NH-719 पर गोहद चौराहा क्षेत्र में बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। नेपाल प्रांत के पलिया से यात्रियों को लेकर बैंगलोर जा रही स्लीपर बस गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10-12 यात्री घायल हो गए। हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जानकारी के अनुसार स्लीपर बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारे का पुरा के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रक ट्रॉला को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक सामने से आ रही यात्री बस के रास्ते में आ गया। बस को बचाने के प्रयास में ट्रॉला ड्राइवर ने अपना वाहन सड़क से नीचे खाई में पलटा दिया। इसके बाद गैस से भरे ट्रक की बस से जोरदार टक्कर हो गई। फोटो में देखिए हादसे के हालात… ट्रॉला खाई में पलटा, बड़ा हादसा टला प्रत्यक्षदर्शी रिटायर फौजी नवल सिंह भदौरिया के मुताबिक, वे हादसे के समय बाइक से बस से कुछ मीटर पीछे चल रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रॉला चालक ने स्थिति को भांपते हुए अपने वाहन को खाई में पलटा दिया। यदि ट्रॉला चालक वाहन को खाई में नहीं पलटता तो बस ट्रॉला और गैस से भरे ट्रक दोनों की चपेट में आ सकती थी। इससे हादसा और भीषण हो सकता था और बड़ी जनहानि की आशंका थी। ट्रॉला चालक के इस प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। बस ड्राइवर भी केबिन में फंसा टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक को भी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 10-12 यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच

Continue reading on the app

राहुल गांधी बोले-कैप्टन मेरे फेवरेट BJP लीडर:अंकल कहकर पुकारा; पंजाब कांग्रेस के झगड़े के बीच अमरिंदर की वापसी की अटकलें

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फेवरेट लीडर बताकर उनकी तारीफ की। राहुल गांधी ने जैसे ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की वैसे ही पंजाब कांग्रेस में खलबली मच गई। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं पंजाब में गुटबाजी को खत्म करने के लिए राहुल गांधी BJP नेता कैप्टन की कांग्रेस में वापसी तो नहीं करवा रहे। गुरुवार को दिल्ली में जेन-जी के साथ राहुल गांधी ने इंट्रेक्शन किया। इसी दौरान एक युवा ने राहुल से पूछ लिया कि बीजेपी में आपका फेवरेट लीडर कौन है, तो राहुल गांधी ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह, डेफिनेटली। मैं उनके साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं। वह कूल हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं, इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं। हेलो अंकल अमरिंदर…. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो पोस्ट किया है। जिसके बाद से लोग कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगाने लगे हैं। हालांकि इससे पहले कैप्टन खुद कह चुके हैं कि वह कांग्रेस को मिस करते हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एक फैमिली की तरह है। मैं जब भी फोन करता था, वह मिल लेते थे। मगर, भाजपा में ये सिस्टम नहीं है। राहुल गांधी के इस वीडियो के क्या मायने, जानिए... कैप्टन खुद भी कह चुके, कांग्रेस को मिस करता हूं कैप्टन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि आज भी उनके कांग्रेस हाईकमान से अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस एक फैमिली की तरह है। मैं जब भी फोन करता था, वह मिल लेते थे। मगर, भाजपा में ये सिस्टम नहीं है। दोनों में कई अंतर हैं। कैप्टन ने आगे कहा था- जब से मैं BJP में आया हूं, मुझे नहीं लगता एक-दो बार से ज्यादा बार हाईकमान से मिल पाया हूं। BJP में नियम बहुत हैं। वो कुछ नहीं बताते। किसी से कुछ नहीं पूछते। अभी 2027 में पंजाब का इलेक्शन होना है। मगर मुझसे एक बार भी नहीं पूछा गया कि कैप्टन साहब किस को कहां से चुनाव लड़वाया जा सकता। मैं BJP में हूं लेकिन कांग्रेस को मिस करता हूं। कैप्टन के जाने से कांग्रेस को क्या नुकसान हुआ, 5 पॉइंट में जानिए… पंजाब की सियासत में कैप्टन की भूमिका कितनी अहम… *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब सांसद ने कहा था- 'कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए': कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग के 6 घंटे के 13 भाषण, CM मान-AAP सरकार पर 16 मिनट बोले पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 11 जुलाई को कहा था- हमें ठोककर बोलने वाला लीडर चाहिए, हमें कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए। उस वक्त पूर्व CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ खड़े थे। रंधावा ने किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा रही कि उनका इशारा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

77 लाख की सैलरी, 6 मैच खेलकर टीम को बनाया नंबर-1, चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज बाहर

The Hundred Women's: इस टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव के लिए खेल रहीं भारतीय बल्लेबाज ने 6 पारियों में बल्लेबाजी की और लगभग हर मैच में उपयोगी रन बनाकर टीम को जिताने में बड़ी भूमिका निभाई है. Sat, 08 Aug 2026 18:10:44 +0530

  Videos
See all

CM Yogi In Meerut: मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी ने जमकर की पुष्प वर्षा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:09:19+00:00

शियाओ के खिलाफ सुन्नियों का फरमान, खामनेई से दूर रहें भारत के मुसलमान ! Bareilly | Sunni | Shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers