Responsive Scrollable Menu

मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया:अफ्रीकी फुटबॉल फेडरेशन ने सेनेगल की जीत रद्द की, मैच के बीच मैदान छोड़ाना गलत माना

मोरक्को को AFCON 2025 का चैंपियन घोषित किया गया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF) ने सेनेगल की 1-0 की जीत को रद्द कर दिया है। यह फैसला 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लिया गया है। दरअसल, मैच के आखिरी समय में सेनेगल के खिलाड़ियों ने रेफरी के एक फैसले के विरोध में मैदान छोड़ दिया था,जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है। क्या था विवाद 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। स्टॉपेज टाइम (इंजुरी टाइम) में रेफरी ने मेजबान मोरक्को के पक्ष में एक पेनल्टी दी। इस फैसले से सेनेगल के खिलाड़ी नाराज हो गए और विरोध स्वरूप मैदान से बाहर चले गए। करीब 17 मिनट तक खेल रुका रहा। बाद में खिलाड़ी वापस लौटे, मोरक्को के ब्राहिम डियाज पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए और एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल के पापे गुये ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी थी। नियमों के आधार पर पलटा गया फैसला मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन (FRMF) ने मैच के नतीजों को लेकर CAF की अपील कमेटी में चुनौती दी थी। CAF ने अपनी जांच में पाया कि सेनेगल ने AFCON रेगुलेशन के आर्टिकल 82 का उल्लंघन किया है। इस नियम के मुताबिक, अगर कोई टीम रेफरी की अनुमति के बिना मैच खत्म होने से पहले मैदान छोड़ती है, तो उसे हारा हुआ माना जाता है। आर्टिकल 84 के तहत ऐसी स्थिति में विरोधी टीम को 3-0 से विजेता घोषित कर दिया जाता है। इसी आधार पर सेनेगल को अयोग्य ठहराते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता मान लिया गया। मोरक्को फेडरेशन ने कहा- यह सिर्फ नियमों की जीत फैसला आने के बाद मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी अपील किसी टीम के प्रदर्शन को चुनौती देने के लिए नहीं थी, बल्कि टूर्नामेंट के नियमों को लागू कराने के लिए थी। फेडरेशन ने कहा,'हम नियमों के सम्मान और अफ्रीकी प्रतियोगिताओं में स्पष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों की सराहना करते हैं।' सेनेगल फेडरेशन की तरफ से अभी कोई कमेंट नहीं सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन उनकी नेशनल टीम के X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ। इसमें प्लेयर्स बस परेड में ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते दिखे। साथ में 'OK' इमोजी था। अफ्रीका कप में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

Continue reading on the app

स्कूल नहीं गई फिर भी बोल लेती है 10 भाषा, अंग्रेजी तो एकदम फर्राटेदार, गोवा में बीच पर ब्रेसलेट बेच रही लड़की का Viral Video देख रह जाएंगे दंग

स्कूल नहीं गई फिर भी बोल लेती है 10 भाषा, अंग्रेजी तो एकदम फर्राटेदार, गोवा में बीच पर ब्रेसलेट बेच रही लड़की का Viral Video देख रह जाएंगे दंग

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा. Wed, 18 Mar 2026 22:49:23 +0530

  Videos
See all

Beirut के बीचों बीच पल भर में मलबे में तब्दील हुई बिल्डिंग | #iranisraelwar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:08:24+00:00

देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:12:03+00:00

त्योहार के दौरान गोलियों की गूंज और चीख पुकार! | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:10:10+00:00

Bharat का 'Pinaka' अब और भी घातक | #viralvideo #warnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T21:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers