Responsive Scrollable Menu

Boston में 9 अगस्त को होगी International India Day Parade, जुटेंगे हजारों लोग

योषिता सिंह न्यूयॉर्क, सात अगस्त बोस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय भारत के स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस अवसर पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी को भी प्रदर्शित करेंगे। ‘फाउंडेशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन्स’ (एफआईए)- न्यू इंग्लैंड द्वारा नौ अगस्त को बोस्टन में 5वीं ‘इंटरनेशनल इंडिया डे परेड’ आयोजित की जाएगी।

इसे न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में भारत के स्वतंत्रता दिवस, उसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत-अमेरिका की स्थायी मित्रता के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जाता है। एफआईए-न्यू इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस वर्ष की परेड का विषय ‘स्वतंत्रता का उत्सव एवं अमेरिका-भारत मित्रता’ रखा गया है। परेड में 15 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।

इसके साथ ही एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामुदायिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों और न्यू इंग्लैंड के भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों लोगों की भागीदारी होगी। इस समारोह के ग्रैंड मार्शल कर्नल इंदर प्रीत सिंह (युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित पूर्व सैनिक) और अमेरिकी नौसेना की खुफिया विशेषज्ञ मैगी लेहमन होंगे। उन्हें देश की सेवा और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोस्टन में भारत के पहले महावाणिज्यदूत रघुराम शास्त्री होंगे। उनकी उपस्थिति भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और न्यू इंग्लैंड में तेजी से बढ़ते भारतीय-अमेरिकी समुदाय के समर्थन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है। एफआईए-न्यू इंग्लैंड के कार्यकारी निदेशक दीपक राठौर ने कहा कि इस वर्ष की परेड अब तक का सबसे बड़ा और सबसे रंगारंग आयोजन होगा, जिसमें स्वतंत्रता, लोकतंत्र, सांस्कृतिक विविधता और भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी के मूल्यों का उत्सव मनाया जाएगा।

Continue reading on the app

Patharchatta Planting Tips: बारिश के मौसम में पत्तों से उगाएं पत्थरचट्टा, जानें गमले में लगाने का ये सबसे आसान तरीका

Patharchatta Plant Ko Gamle Me Kaise Lagaye : बरसात का मौसम पत्थरचट्टा (Patharchatta) लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इसकी खासियत है कि सिर्फ एक पत्ती से भी नया पौधा तैयार हो सकता है. अगर आप घर में औषधीय पौधा उगाना चाहते हैं, तो जानें गमले में पत्थरचट्टा लगाने का सबसे आसान तरीका और जरूरी देखभाल के टिप्स.बता दें कि ये किडनी स्टोन, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं में पारंपरिक रूप से उपयोग किए जाने वाला आयुर्वेदिक पौधा भी है. जानें इसके संभावित स्वास्थ्य लाभ, जरूरी सावधानियां और घर में इसे सही तरीके से लगाने का आसान तरीका.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल शुक्रवार को यहां एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है। गिल को बृहस्पतिवार को यहां अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में बृहस्पतिवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वह एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

इसे भी पढ़ें: BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards

गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।’’ भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के इसी मैदान पर होगा।

Fri, 07 Aug 2026 10:56:00 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 8 घंटे बिल्कुल नहीं रुकने वाली बारिश? | IMD Alert | Heavy Rain | Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:31:27+00:00

Iran America War Update: न्यूक्लियर बम पर ईरान का बड़ा ऐलान? |Top News | Breaking News | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers