Responsive Scrollable Menu

Yogi Adityanath बोले: Kanwar Yatra में बाधा डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

लखनऊ, छह अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है, इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भ्रामक और मिथ्या समाचार फैलाकर माहौल बिगाड़ने के हर प्रयास का तत्काल तथ्यात्मक खंडन करने का निर्देश देते हुए कहा कि पवित्र धार्मिक आयोजनों में उपद्रव, अराजकता और गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब समाज में जातीय विद्वेष फैलाने की साजिशें की जा रही हैं, ऐसे समय में लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता वाली कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। समीक्षा के दौरान एडीजी, मेरठ ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है। पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 70 हजार कांवड़ यात्री जनपद से गुजर चुके हैं।

अगले एक दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बरेली में कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्वागतयोग्य है कि मुस्लिम समुदाय ने उर्स के अवसर पर शाकाहारी भोजन वितरण की व्यवस्था की है और शिवभक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए उर्स के आयोजन को सीमित दायरे में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सद्भाव, पारस्परिक सम्मान और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण है। बलिया, बाराबंकी और उन्नाव सहित बाढ़ प्रभावित आठ जनपदों के जिलाधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी तत्परता से जारी रहें और कहीं भी सहायता में कोई कमी न रहे।

Continue reading on the app

Delhi में बारिश के दौरान नाले में गिरा व्यक्ति, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

नयी दिल्ली, छह अगस्त दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में बृहस्पतिवार को जलभराव के बीच सड़क किनारे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि कई घंटों की तलाश के बावजूद बचाव दल उसे ढूंढने में नाकाम रहे। वहीं, एक अन्य घटना में, उत्तरी दिल्ली के जगतपुर गांव में गली में जमा हुए बारिश के पानी के कारण एक खुले नाले में तीन स्कूली बच्चे गिर गए।

हालांकि वे घटना में बच गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बच्चे स्कूल से पैदल घर लौट रहे थे और गली में पानी भरा था तथा वे गलती से उफनते नाले में चले गए। स्थानीय लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में बच्चों का एक समूह जलभराव वाली सड़क से गुजरता दिखाई दिया, जिसमें से तीन बच्चे अचानक खुले नाले में गिर गए, जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें बचा लिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, भारी बारिश के बीच बिजवासन के पास बागडोला गांव के नजदीक एक व्यक्ति के नाले में गिरने की सूचना दोपहर 12.20 बजे मिली। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12.21 बजे दमकल की एक गाड़ी भेजी गई और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी तलाशी अभियान में शामिल हुई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, दमकल की एक गाड़ी और एनडीआरएफ की टीम ने व्यापक तलाशी ली, लेकिन व्यक्ति का पता नहीं चल सका। यह बहुत बड़ा नाला है। अधिकारी ने कहा कि शव अब तक बरामद नहीं हुआ है, और नाला एक बड़े नाले से जुड़ता है, जो अंततः एक नहर में जाकर मिलता है।

उन्होंने बताया कि उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की उचित अनुमति से अंधेरा होने के बाद बचाव अभियान स्थगित कर दिया गया क्योंकि कम दृश्यता के कारण तलाश में बाधा आ रही थी। उन्होंने कहा कि टीम शुक्रवार को अभियान फिर से शुरू करेंगी। राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई, जिससे व्यापक जलभराव हो गया और नाले उफान पर आ गए।

दिल्ली के पूर्व उपमहापौर प्रवीण राणा द्वारा जारी एक कथित वीडियो में दावा किया गया कि व्यक्ति दोपहर करीब 12 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर बामनोली बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर चलते समय नाले में गिर गया। राणा ने दावा किया, एक स्थानीय निवासी ने घटना देखी और पैर पकड़कर व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सका।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच स्टेडियम में देखना है? टिकट में पैसे नहीं करने होंगे खर्च, फैंस को मिला खास तोहफा

IND vs SL Tests Free Entry in Stadium: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. बोर्ड ने ऐलान किया है कि गॉल और कोलंबो में खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा इस सीरीज में बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचें, इसी मकसद से श्रीलंका क्रिकेट ने यह फैसला लिया है. 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट और 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. Fri, 7 Aug 2026 19:51:56 +0530

  Videos
See all

Delhi की बहनों के साथ हमारा जो वादा था उसे हमने पूरा किया- CM Rekha Gupta | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:44:29+00:00

Delhi NCR Heavy Rain: दिल्ली के संगम विहार में भारी बारिश बनी आफत, सड़कों पर घुटनों पर भरा पानी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers