Responsive Scrollable Menu

Agni-4 Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर रेंज से मध्यम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘छह अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया गया।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस परीक्षण के दौरान सभी अभियानगत और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन हुआ।

यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्नि-4’ मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और एसएफसी को बधाई दी। सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं एसएफसी और डीआरडीओ को इस बेहतरीन मिशन लॉन्च के लिए बधाई देता हूं, जिसने अत्याधुनिक तकनीकों से देश की रक्षा करने के भारत के संकल्प को फिर से साबित किया है।’’ ‘अग्नि 1’ से ‘अग्नि 4’ मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi ने Ranchi में JPSC अभ्यर्थियों को मदद का आश्वासन दिया, छात्र नेता का दावा

रांची, छह अगस्त झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक छात्र नेता ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का एक घटक दल है।

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने दावा किया कि बृहस्पतिवार शाम टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से अपनी मांगों का विवरण भेजने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं को लेकर राज्य सरकार से बात करेंगे। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि यह जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एक पैनल से कराई जाए।

उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधारों पर भी जोर दिया। छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। छात्र-नेतृत्व वाले इस प्रदर्शन को बृहस्पतिवार को 13 दिन पूरे हो गए।

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, मेरी राहुल गांधी से बातचीत हुई। मैंने उन्हें यहां की स्थिति से अवगत कराया, खासतौर पर यह बताया कि परीक्षा माफिया किस तरह फल-फूल रहा है। मैंने उनसे कहा कि चूंकि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए उन्हें इस मामले में कांग्रेस का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का करियर खतरे में? चयन समिति और टीम मैनेजमेंट में दरार!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा का टीम में भविष्य अनिश्चित है। चयन समिति में मतभेद थे और लॉर्ड्स मैच उनका आखिरी हो सकता था। BCCI के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन विवाद जारी है। क्या नई चयन समिति दिग्गज खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी? Fri, 7 Aug 2026 18:40:40 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya: मेजर गौरव आर्य के सवाल पर फंस गए पाकिस्तानी पत्रकार #pakistan #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:15:10+00:00

CM Yogi Big Announcement Today: अभी अभी सीएम योगी का बड़ा ऐलान! UP News Live | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers