रिलेशनशिप एडवाइज- सास जासूस की तरह नजर रखती हैं:पति पीछे से कहेंगे, ‘तुम सही हो’ लेकिन मां के सामने चुप रहेंगे, क्या करूं
सवाल- मेरी शादी को 2 साल हो चुके हैं। मेरे हसबैंड के पेरेंट्स भी हमारे साथ रहते हैं। यहां बाकी सब तो ठीक है, लेकिन मेरी सास मुझे सख्त नापसंद हैं। वो हर चीज के लिए टोकती हैं। चाहती हैं कि मैं हर काम उनकी मर्जी से, उनसे पूछकर करूं। यहां तक कि उन्हें इस बात से भी समस्या है कि मैं कब-किससे बात करती हूं। ये बातें मेरे हसबैंड को भी पता हैं। अकेले में वो मुझे सपोर्ट करते हैं, लेकिन अपनी मां के सामने चुप रहते हैं। कहते हैं, “मैं मां को नहीं समझा सकता, लेकिन तुम्हें समझा सकता हूं।” मैं समझते-समझते थक गई हूं। क्या करूं? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब- अपनी समस्या को इतने साफ शब्दों में लिखने के लिए शुक्रिया। आपने जो समस्या बताई है, ये अक्सर जॉइंट फैमिली में देखने को मिलती है। यह कोई आदर्श स्थिति नहीं है। बहुत ज्यादा रोक–टोक हो तो परेशानी जायज है। लेकिन पता है, जीवन की और इंसान की सबसे अच्छी बात क्या है। वो ये कि हममें खुद को बदलने की असीमित क्षमता है। आइए आपकी स्थिति को बेहतर बनाने के तरीकों पर बात करते हैं। आपकी फीलिंग्स पूरी तरह वैलिड हैं आप जो महसूस कर रही हैं, वो बिल्कुल सही है। अगर सास हर बात पर टोकती हैं तो इससे आपकी प्राइवेसी और आजादी का दायरा कम हो सकता है। हमारे समाज में सास-बहू के बीच ऐसे कॉन्फ्लिक्ट बहुत कॉमन हैं। सास कंट्रोल करने की कोशिश क्यों करती हैं? सास अकसर बहुओं को कंट्रोल करने की कोशिश इसलिए करती हैं क्योंकि वो सिर्फ बहुओं को ही कंट्रोल कर सकती हैं। अब तक उनकी जिंदगी में जितने भी और रिश्ते थे, उन सब में उनकी स्थिति मातहत की थी। वो अपनी सास को, पति को, बेटे को किसी को कंट्रोल नहीं कर सकती थीं। बहू के रूप में उन्हें जीवन में पहला ऐसा रिश्ता मिला है, जिसके ऊपर उनका पावर है। अपनी सत्ता छिनने का डर इस तरह की स्थितियां अक्सर इनसिक्योरिटी से पैदा होती हैं। अभी सास के हाथ में घर की पावर है। यह सत्ता एक लंबे संघर्ष के बाद उनके पास आई है। इससे पहले ये पावर उनकी सास के हाथ में रही होगी। अब आपके आने से उनके मन में एक अनजाना डर हो सकता है। शायद उन्हें महसूस हो रहा हो कि बहू के आने से घर में उनका हक या उनकी अहमियत कहीं कम न हो जाए। यह भी हो सकता है कि वह जताना चाहती हों कि "इस घर में आज भी मेरी चलती है।" इसलिए वह बार-बार टोककर अपनी जगह सुरक्षित रखने का प्रयास करती हैं। बार-बार टोकने से बढ़ता स्ट्रेस बार-बार टोका-टाकी से किसी भी व्यक्ति के मन पर गहरा असर पड़ता है। इससे तनाव बढ़ सकता है और भावनात्मक संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कई साइकोलॉजिकल इफेक्ट हो सकते हैं, सभी ग्राफिक में देखिए- हसबैंड को कैसे समझाएं? आपके हसबैंड अकेले में ही सही, पर आपको सपोर्ट करते हैं। आपने बताया कि वह अपनी मां के सामने चुप रहते हैं। उन्हें बताएं कि ये आपको हर्ट करता है। आप अपने हसबैंड से ये बातें कह सकती हैं- ऊपर मैंने जितने भी उदाहरण पेश किए हैं, उन सबका सार और उनका मकसद एक ही है। अगर प्यार से, संतुलन से और सम्मान से बात की जाए तो दुनिया की कोई ऐसी समस्या नहीं है, जो सुलझ न सके। बिना नाराज हुए, बिना दुखी हुए, बिना आवाज ऊंची किए सिर्फ एक बार अपनी भावनाओं को व्यक्त करके देखिए। अपना पक्ष एक बार तार्किक ढंग से उनके सामने रखकर देखिए। प्यार और कंपैशन से बदल सकते हैं रिश्ते हम ये नहीं कह रहे कि प्यार से पूरी दुनिया बदल जाएगी, लेकिन ये दवा की तरह काम करता है। सास को प्यार दिखाएं। उन्हें महसूस करवाएं कि आप उनकी टीम में ही हैं। इसके लिए छोटी-छोटी चीजें ट्राई करें। जैसे- साथ घूमने जाएं, शॉपिंग करें, टीवी देखें। ह्यूमर से डील करें सिचुएशन आपने सोशल मीडिया पर वो मीम जरूर देखा होगा। एक बहू काम कर रही होती है और सास आकर पूछती है- "तू काम क्यों कर रही है? क्या ये तेरे बाप का घर है?" बहू कहती है, "नहीं।” फिर सास पूछती है, “क्या ये मेरे बाप का घर है?” बहू कहती है, “नहीं।” फिर सास अपने बेटे की तरफ देखती है और कहती है, “ये इसके बाप का घर है। जिसका घर है, वही काम करेगा।" ये ह्यूमर है, लेकिन इसमें सीख ये है कि घर सबका है। सास को ये महसूस करवाएं कि बहू भी फैमिली का हिस्सा है। ह्यूमर से बात कहें, नाराजगी से नहीं। साइकोलॉजिकल हेल्प कब लें? अगर ये तरीके काम न करें तो प्रोफेशनल हेल्प लें। इसके लिए फैमिली थेरेपी ली जा सकती है। इससे आपको प्रोफेशनल टूल्स मिलेंगे, जिससे सिचुएशन को हैंडल करने में मदद मिलेगी। इस दौरान खुद का ख्याल रखें इस बीच खुद को न भूलें। सेल्फ-केयर जरूरी है। जर्नल लिखें, वॉक करें। अपनी हॉबी फॉलो करें। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं। लाखों बहुएं ये फेस करती हैं, लेकिन आप मजबूत हैं। एक सच्ची गल्पकथा आखिरी बात से पहले मैं एक कहानी सुनाना चाहती हूं। एक बार की बात है। एक लड़की की शादी हुई और वो ससुराल गई। अगले दिन वो अपनी सास के साथ बैठी थी। सास ने बातों-बातों में बहू के मायके से आए सामान की कमियां निकालनी शुरू कर दीं। कहने लगीं, “ये साड़ी कितनी हल्की दी है? ये बेड कितनी कमजोर लकड़ी का है? ये फ्रिज कितनी खराब क्वालिटी का है? कोई भी सामान ठीक नहीं है..." लड़की कुछ देर चुपचाप सुनती रही। फिर मुस्कुराकर बोली, "मम्मी जी, क्या हमारे पास किसी चीज की कमी है, जो हमें किसी और से कुछ लेने की जरूरत पड़े?" इस एक छोटे से वाक्य ने पूरा इक्वेशन ही बदल दिया। लड़की ने बता दिया कि ये मेरा भी घर है। सास को महसूस करवा दिया कि वो उसकी भी मां हैं। अब आप सोच रही होंगी कि इस कहानी से तो पितृसत्ता (पैट्रीआर्की) का आभास हो रहा है। हां, बात बिल्कुल सही है। लेकिन यहां कहने का आशय ये है कि कई बार जिंदगी में जो लोग हमें दुश्मन लगते हैं, वो असल में होते नहीं हैं। वो भी हमारे जैसे ही होते हैं, इसी सिस्टम के विक्टिम। तो क्यों न उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं और उन्हें अपनी ही टीम में शामिल कर लें ताकि उनके हित भी हमारे साथ जुड़ जाएं। आपकी समस्या में भी ये तरीका काम आ सकता है। एक बार सास को भी अपनी टीम में शामिल करके देखिए। आखिरी बात जीवन में हर सिचुएशन एक सीख देती है। आप हसबैंड को समझाएं, सास को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करें। लेकिन ये सारी चीजें भी काम नहीं आतीं, अगर इसके बाद भी कुछ नहीं बदलता तो ध्यान रखिए कि आपकी खुशी पहले है। किसी और को खुश रखने का बहुत बोझ अपने सिर पर मत रखिए। आप एक मजबूत, समझदार और कंपैशिनेट महिला हैं। ये समस्या आपकी जिंदगी का सिर्फ एक चैप्टर है, पूरी किताब नहीं। आगे बहुत सुकून आपका इंतजार कर रहा है। ……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड मेरे हर इमोशन को ‘ट्रॉमा’ कहते हैं: गले लगाने, प्यार जताने की बजाय लेक्चर देने लगते हैं, मैं क्या करूं? आपकी शादी को 3 साल हुए हैं। ये वो वक्त है, जब रिश्ता या तो मजबूती की ओर बढ़ रहा होता है या छोटी-छोटी दरारें दिखने लगती हैं। आपके सवाल से आपके हसबैंड समझदार लगते हैं, लेकिन हर इमोशन को ट्रॉमा कहने की उनकी आदत आपको फ्रस्ट्रेट कर रही है। चलिए, समझते हैं कि ये क्यों हो रहा है और आप क्या कर सकती हैं। आगे पढ़िए…
जरूरत की खबर– नौकरीपेशा लोग कैसे रखें नवरात्रि का व्रत:9 दिनों का कंप्लीट डाइट प्लान ताकि ऑफिस में न आए नींद, न लगे कमजोरी
व्रत का मतलब है– संयम और अनुशासन। नवरात्रि व्रत में यह संयम और अनुशासन पूरे 9 दिन बरतना होता है। अगर इसके साथ नौकरी या ऑफिस के काम भी करने पड़ें, तो चुनौती बढ़ जाती है। पूरे दिन मीटिंग, काम के दबाव और डेडलाइन के बीच कई बार ऊर्जा की कमी, भूख और थकान महसूस होने लगती है। व्रत में लोग अक्सर ज्यादा तला-भुना फलाहार खाते हैं। लेकिन इससे एनर्जी क्रैश, डिहाइड्रेशन और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- नौकरीपेशा लोगों के लिए व्रत रखना क्यों चैलेंजिंग हो सकता है? जवाब- काम के बोझ के साथ व्रत रखना शरीर और दिमाग दोनों पर असर डाल सकता है। इन कारणों से वर्किंग लोगों के लिए लंबा व्रत ज्यादा चैलेंजिंग हो सकता है- सवाल- क्या पूरा दिन काम और जॉब करने वाले लोगों को व्रत रखने के तरीके बदलने चाहिए? जवाब- हां, पारंपरिक तरीके से लंबे समय तक भूखे रहना या सिर्फ तला-भुना खाना शरीर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है। सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी कहती हैं, नौकरीपेशा लोगों को व्रत रखते समय अपनी डाइट, रूटीन और खाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए, ताकि ऊर्जा बनी रहे और सेहत पर असर न पड़े। सवाल- वर्किंग लोगों के लिए नवरात्रि व्रत रखने का हेल्दी तरीका क्या है? जवाब- इसके लिए डाइट और रुटीन को संतुलित रखना जरूरी है। डाइट- डाइट बैलेंस्ड रखें। खाने में प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर चीजें चुनें। रूटीन- दिनचर्या सामान्य रखें। ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचें और काम के दौरान बीच–बीच में ब्रेक लें। खाने का समय- दो मील के बीच लंबे गैप की बजाय कुछ-कुछ देर में हेल्दी स्नैक्स लें। खाने का तरीका- बहुत ज्यादा तली-भुनी या हैवी डाइट न लें। हाइड्रेशन- लगातार पानी पीते रहें। छाछ, नारियल पानी जैसी चीजें लेते रहें। चाय-कॉफी न पिएं। सवाल– वर्किंग लोगों के लिए नवरात्रि व्रत की डाइट क्या होनी चाहिए? जवाब- व्रत के दौरान डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो लंबे समय तक एनर्जी दे, पेट भरा रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे। ग्राफिक से सुबह से लेकर शाम तक का पूरा डाइट प्लान समझिए- तले हुए स्नैक्स की जगह भुने हुए मखाने या शकरकंद की चाट खाएं। कुछ मीठा बनाते समय चीनी की बजाय खजूर या गुड़ का इस्तेमाल करें। सवाल- वर्किंग लोग नवरात्रि व्रत में इंस्टेंट एनर्जी के लिए कौन-से फल और ड्रिंक्स ले सकते हैं? जवाब- फल और कुछ हल्के ड्रिंक्स शरीर को नेचुरल शुगर, इलेक्ट्रोलाइट और पानी देते हैं, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस होती है। पॉइंटर्स से समझते हैं- इंस्टेंट एनर्जी देने वाले फल केला- तुरंत ऊर्जा देता है, पोटेशियम से भरपूर होता है। सेब- इससे धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है, फाइबर और नेचुरल शुगर होता है। पपीता- कंप्लीट एनर्जी मिलती है, हल्का और पचने में आसान होता है। अनार- भरपूर पोषण मिलता है, ऊर्जा और एंटीऑक्सिडेंट देता है। मौसंबी/संतरा- विटामिन-C और हाइड्रेशन में मददगार है। इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स नारियल पानी- इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, तुरंत हाइड्रेशन देता है। नींबू पानी- थकान और डिहाइड्रेशन कम करने में मददगार है। छाछ/मठा- पेट हल्का रखता है और पाचन में मददगार है। दूध- प्रोटीन और ऊर्जा देता है। फ्रूट-योगर्ट स्मूदी- एनर्जी और प्रोटीन दोनों देता है। सवाल- वर्किंग लोगों को व्रत के दौरान अगर ऑफिस में भूख लगे तो उनके लिए हेल्दी स्नैकिंग के ऑप्शन क्या हो सकते हैं? जवाब- ऐसे स्नैक्स चुनना बेहतर है, जो हल्के हों, जल्दी ऊर्जा दें और लंबे समय तक पेट भरा रखें। पॉइंटर्स से समझते हैं हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन्स- सवाल- वर्किंग लोगों को नवरात्रि व्रत की डाइट में क्या चीजें नहीं खानी चाहिए? जवाब- नौकरीपेशा लोगों को ऐसी चीजें कम खानी चाहिए, जो भारीपन, सुस्ती या एनर्जी क्रैश पैदा करें। ग्राफिक से समझते हैं क्या चीजें नहीं खानी चाहिए- सवाल– वर्किंग लोगों का खाने का समय और तरीका क्या होना चाहिए? उन्हें क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- अब ग्राफिक में देखिए कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए- सवाल- व्रत के दौरान ऑफिस में काम करते समय कमजोरी लगे या चक्कर आए तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में ये काम करें- अगर बार-बार ऐसा महसूस हो रहा हो, तो व्रत जारी रखने की बजाय हल्का भोजन करना बेहतर है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सवाल- जिन्हें डायबिटीज है, क्या उन्हें नवरात्रि का व्रत रखना चाहिए? जवाब- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नवरात्रि व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सवाल- व्रत के दौरान डायबिटिक लोगों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? जवाब- डायबिटिक लोगों के लिए लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर अचानक कम (हाइपोग्लाइसीमिया) या ज्यादा (हाइपरग्लाइसीमिया) हो सकता है। पॉइंटर्स से समझते हैं कि किन बातों का ख्याल रखना चाहिए- सवाल- नवरात्रि व्रत में किन लोगों को पूरा दिन उपवास करने से बचना चाहिए? जवाब- पूरे दिन का उपवास हर किसी के लिए सेफ नहीं होता। पॉइंटर्स से समझते हैं कि किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए- इन लोगों को पूरा दिन उपवास करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सवाल- अगर किसी दिन ऑफिस में बहुत ज्यादा फिजिकल या मेंटल वर्क हो तो व्रत कैसे मैनेज करें? जवाब- ऐसे में व्रत को थोड़ा व्यावहारिक तरीके से मैनेज करना बेहतर होता है। सुबह की शुरुआत प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब वाले भोजन जैसे दही, नट्स, कुट्टू या राजगिरा से करें, ताकि ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहे। सवाल- क्या व्रत के दौरान कॉफी पीना चाहिए? जवाब- कॉफी पीना व्रत के नियम और व्यक्ति की आदत पर निर्भर करता है। कुछ लोग कैफीन को स्टिमुलेंट मानकर इससे बचते हैं, जबकि कुछ सीमित मात्रा में लेते हैं। अगर कॉफी पीते हैं, तो इसकी मात्रा कम रखें। सवाल- अगर किसी दिन बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो क्या व्रत तोड़ देना चाहिए? जवाब- अगर व्रत के दौरान बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर, पसीना या घबराहट महसूस हो रही हो, तो शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में व्रत तोड़कर हल्का और पौष्टिक भोजन लेना ज्यादा सुरक्षित होता है। ……………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- क्या है ‘EAT लैंसेट’ डाइट: किडनी डिजीज का रिस्क कम करने में मददगार, 9 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है ‘EAT-Lancet डाइट’, जो न सिर्फ सेहत बल्कि पर्यावरण को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है। ये डाइट कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद करती है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















