Responsive Scrollable Menu

Middle East Conflict: पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, कहा- इस मुश्किल वक्त में भारत खड़ा है साथ

Middle East Conflict: बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 1 मार्च को यूएई के राष्ट्रपति सो बात की थी। इस बातचीत में भी पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी

Continue reading on the app

Electric SUV: लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार BYD Sealion 7 के एनीवर्सरी एडिशन की धूम, ऐसे करें बुक

Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बीवायडी ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Sealion 7 का First Anniversary Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस खास एडिशन को मॉडल के एक साल पूरे होने के मौके पर पेश किया है, जिसमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

कंपनी के अनुसार, यह नया Anniversary Edition मौजूदा Sealion 7 पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स और अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं। इन अपडेट्स की वजह से यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक नजर आती है, जिससे यह ग्राहकों के लिए एक खास विकल्प बन जाती है।

फीचर्स की बात करें तो BYD Sealion 7 First Anniversary Edition में 15.6 इंच का बड़ा रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और VTOL (Vehicle to Load) तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। बेहतर म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें 12-स्पीकर का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है, जो केबिन को लग्जरी फील देता है।

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV काफी दमदार है। इसमें 82.56 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 567 किलोमीटर (NEDC) की रेंज प्रदान करती है। इसकी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर SUV को मात्र 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचाने में सक्षम है। यह इसे अपने सेगमेंट की तेज और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करता है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे दो वेरिएंट—Premium और Performance—में पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49.40 लाख रुपये से शुरू होकर 54.90 लाख रुपये तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह SUV प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आती है।

BYD ने इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 70,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। शानदार रेंज, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह SUV भारतीय EV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा, जब एक ही फ्रेम में दिखे गंभीर, पंत और जडेजा

Kuldeep Yadav reception: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बीते 14 मार्च को वंशिका से शादी रचाई. 17 मार्च को कुलदीप ने लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन रखा, जिसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर समते उनके साथी खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे. Tue, 17 Mar 2026 23:39:25 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election । Let's Decode: Dilip Ghosh किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?। #dilipghosh #bjpbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:55:00+00:00

West Bengal Election । Let's Decode: Suvendu Adhikari को हरा पाएंगी Mamta Banarjee?। #bjpbengal #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:47:17+00:00

Kuldeep Yadav के रिसेप्शन में पहुंचे CM YOGI #kuldeepyadav #yogiadityanath #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:45:03+00:00

Delhi Crime News | Delhi Wazirpur News | वजीरपुर में नशा तस्करों का कहर!Murder in Wazirpur JJ Colony #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:46:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers