Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र सरकार का ‘गोविंदाओं’ के लिए बड़ा ऐलान, हादसा होने पर मिलेंगे 10 लाख
Breaking News Today Live Updates: आज 7 अगस्त 2026 है. सुबह 11 बजे से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. सत्र का आज 14वां दिन हैं. आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. उम्मीद है कि गृहमंत्री अमित शाह आज संसद में FCRA बिल 2026 पेश कर सकते हैं.
आज भारत, भुवनेश्वर में ब्रिक्स (BRICS) शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है.
IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बरसात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी हो सकते हैं.
इसके अलावा, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज गोवा के दौरे पर रहेंगे वे राजधानी पणजी में मीडिया से बात करेंगें. केजरीवाल के गोवा दौरे को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, JPSC-JSSC भर्ती सुधार आंदोलन के बीच छात्रों ने AISA के आज होने वाले कार्यक्रम से दूरी बना ली है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल
Box Office Collection: सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती है. इस समय दर्शकों के देखने के लिए बॉलीवुड से लेकर और हॉलीवुड तक फिल्में हैं. इनमें नई रिलीज हॉलीवुड की सुपर हीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' (Spider Man: Brand New Day) तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. हालांकि अब 8वें दिन फिल्म की कमाई में मंदी देखने को मिली है. वहीं, इससे पहले रिलीज हुई जन नायकन (Jana Nayagan) से लेकर धमाल 4 (Dhamaal 4) तक का क्या हाल है, चलिए जानते हैं.
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 8वें दिन का कलेक्शन?
टॉम हॉलैंड की फिस्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को दुनियाभर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, भारत में भी लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि इस फिल्म ने 1 हफ्ते में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के 8वें दिन यानि दूसरे गुरुवार को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज (Spider Man: Brand New Day Box Office Collection) के 8वें दिन 9.18 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 329.68 करोड़ रुपये हो गया है.
'भाई तेरा स्टार है' का बुरा हाल
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के साथ पिछले हफ्ते 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल. रिलीज के आठ दिन भी ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन यानी गुरुवार को केवल6 लाख रुपये का ही बिजनेस किया. इससे पहले सातवें दिन बुधवार को फिल्म ने 4 लाख रुपये (Bhai Tera Star Hai Box Office Collection) कमाए थे. वहीं, टोटल बात करे तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है.
जना नायकन ने तीसरे गुरुवार कितना कमाया?
तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने शुरुआती में तो अच्छी कमाई की. लेकिन धीरे-धीरे ये वो कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी फैंस को इससे उम्मीदें थी. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे थर्सडे को 1.60 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन (Jana Nayagan Box Office Collection) अब 185.15 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'द पैराडाइज' का टीजर हुआ आउट, 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी का कैसा हाल?
वहीं, इस लिस्ट में क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म द ओडिसी भी शामिल है. इस हॉलिवुड फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठिक-ठाक कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 21वें दिन यानी तीसरे थर्सडे द ओडिसी ने 2.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की भारत में 21 दिनों की कुल नेट कमाई (The Odyssey Box Office Collection)अब 158.75 करोड़ रुपये हो गई है.
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिर पर मचाया धमाल
सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की तुलना में अजय देवगन की धमाल 4 ने सबसे कम कमाई है. इसकी एक वजह ये भी है कि अब फिल्म को रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं. ऐसे में इसके लिए लाखों बटरोना भी मुश्किल हो रहा है. जाहिर सी बात है कि अब फिल्म सिनेमाघरों से निकलने की कगार पर है. लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई है. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिली था, बावजूद इसके ये 150 करोड़ पार कर गई. वहीं, सैकनिल्क की अ रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 55 लाख रुपये (Dhamaal 4 Box Office Collection) कमाए हैं. वहीं, फिल्म की 28 दिनों की कुल कमाई 163.55 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- नाम था '15 अगस्त', पोस्टर में दिखा तिरंगा, फिर भी इस फिल्मा का देशभक्ति और आजादी से दूर-दूर तक नहीं है नाता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







