Responsive Scrollable Menu

Sridevi Property Dispute: बोनी कपूर और बेटियां पहुंचीं हाईकोर्ट, श्रीदेवी की चेन्नई की प्रॉपर्टी पर किसका होगा हक?

Sridevi Property Dispute: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जान्हवी-खुशी कपूर ने इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है।

क्या है पूरा मामला?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित करीब 4.7 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसे श्रीदेवी ने साल 1988 में खरीदा था। साल 2025 में यह मामला तब सामने आया जब तीन लोगों- एम.सी. शिवकामी, एम.सी. नटराजन और उनकी मां चंद्रभानु ने इस संपत्ति पर अपना दावा ठोक दिया।

चेंगलपट्टू की एक जिला अदालत ने इस केस को खारिज करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि मामले की पूरी सुनवाई जरूरी है। इसी फैसले को चुनौती देते हुए कपूर परिवार ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च तय की है और फिलहाल ट्रायल पर अंतरिम रोक भी लगा दी गई है।

Sridevi

क्या हैं दोनों पक्षों के दावे

कपूर परिवार का कहना है कि यह संपत्ति पिछले करीब 38 सालों से उनके पास है और इतने लंबे समय बाद इस तरह का दावा करना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वादी पक्ष ने कुछ अहम कानूनी तथ्यों को छुपाया है, जिससे उनका दावा कमजोर पड़ता है।

वहीं दूसरी ओर, वादी पक्ष का आरोप है कि 1988 में हुई जमीन की खरीद-फरोख्त ही अवैध थी और हाल ही में उन्हें इस संपत्ति से जुड़े कथित गड़बड़ियों का पता चला, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। अदालत ने भी साफ किया है कि यह मामला विस्तृत सुनवाई की मांग करता है।
 

Continue reading on the app

₹28,900 की महंगी Oura Ring 4 लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगी 8 दिन, देगी सटीक हेल्थ अपडेट; पानी में भी करेगी काम 

फिनलैंड की हेल्थ टेक कंपनी Oura ने भारत में अपना पहला स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले ग्लोबल मार्केट में करीब दो साल पहले पेश किया गया था और अब भारत के हेल्थ और फिटनेस वियरेबल्स मार्केट में कंपनी की एंट्री को दर्शाता है। यह स्मार्ट रिंग हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और रिकवरी इनसाइट्स पर फोकस करता है।

Oura Ring 4 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Oura Ring 4 की कीमत ₹28,900 से शुरू होती है, जो Black और Silver कलर ऑप्शन के लिए है। वहीं Brushed Silver, Rose Gold और Stealth वेरिएंट की कीमत ₹39,900 रखी गई है।

यह स्मार्ट रिंग 12 साइज (4 से 15) में उपलब्ध है और 18 मार्च से ऑनलाइन तथा Croma के 100 स्टोर्स पर खरीदी जा सकती है। कंपनी ₹599 प्रति माह का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है, जिसमें यूज़र्स को अधिक डिटेल्ड हेल्थ इनसाइट्स मिलते हैं।

Oura Ring 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Oura Ring 4 हल्के और नॉन-एलर्जेनिक टाइटेनियम से बनी है और 100 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ वर्कआउट और स्विमिंग के लिए भी उपयुक्त बनती है। इसका वजन साइज के अनुसार लगभग 3.3 ग्राम से 5.2 ग्राम के बीच है, जो इसे पहनने में बेहद आरामदायक बनाता है। यह रिंग Bluetooth Low Energy (BLE) के जरिए Oura App से कनेक्ट होती है, जिससे यूजर्स अपने हेल्थ डेटा को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

इसमें दी गई Smart Sensing टेक्नोलॉजी एडवांस एल्गोरिद्म और रिसर्च-ग्रेड सेंसर की मदद से सटीक और पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स प्रदान करती है, जिसकी सटीकता को University of Tokyo और National University of Singapore जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा वैलिडेट किया गया है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें 18-पाथ मल्टी-वेवलेंथ PPG सिस्टम दिया गया है, जो दिन-रात लगातार हार्ट रेट, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), स्लीप स्टेज, बॉडी टेम्परेचर, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) और रेस्पिरेशन रेट जैसे महत्वपूर्ण बायोमेट्रिक डेटा को मॉनिटर करता है। यह सभी माप रेड, ग्रीन और इंफ्रारेड LEDs की मदद से किए जाते हैं।

इसके अलावा, रिंग में एक्सेलेरोमीटर (मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए), डिजिटल टेम्परेचर सेंसर और एक्टिविटी/फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Oura Ring 4 एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 दिन तक चल सकती है, जबकि इसे फुल चार्ज होने में करीब 20 से 80 मिनट का समय लगता है और इसके साथ साइज चार्जर भी दिया जाता है।

 

Continue reading on the app

  Sports

CSK Camp में MS Dhoni का Masterclass, युवा खिलाड़ियों को दिया पैसे बचाने का गुरुमंत्र

आईपीएल शुरु होने वाले हैं चेन्नई की टीम में शामिल हुए दो युवा खिलाड़ियों को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसी सलाह दी, जो सीधे उनके जीवन से जुड़ी है। मौजूद जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार नीलामी में कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। दोनों ही खिलाड़ी अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं, लेकिन टीम ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।

बता दें कि टीम में शामिल होने के बाद प्रशांत वीर ने बताया कि धोनी ने उनसे शुरुआत में खेल को लेकर ज्यादा बात नहीं की, बल्कि उन्हें पैसे बचाने और सही तरीके से खर्च करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि इतनी कम उम्र में बड़ी रकम मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में धोनी की यह सलाह उनके अनुभव को दर्शाती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय प्रशांत वीर ने अपने खेल को लेकर भी खुलकर बात की है। उनका कहना है कि वह किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी कर सकते हैं, बस उन्हें पारी की शुरुआत करने से बचना पसंद है।

प्रशांत ने टीम के माहौल को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि टीम का वातावरण काफी अच्छा है और सभी खिलाड़ी एक दूसरे का सहयोग करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए यह अनुभव खास है क्योंकि वह पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल रहे हैं। उनके परिवार और गांव के लिए भी यह एक गर्व का पल है।

गौरतलब है कि उन्होंने अपने खेल की तुलना किसी बड़े खिलाड़ी से करने से भी बचने की बात कही है। खास तौर पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं और किसी की जगह लेने का दबाव नहीं लेना चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने भी अपनी सीखने की इच्छा जाहिर की है। मौजूद जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि वह धोनी से मैच को अंत तक ले जाने की कला और बेहतर रणनीति बनाना सीखना चाहते हैं।

जानकारों का मानना है कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलना उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि चेन्नई टीम हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देने और उन्हें निखारने के लिए जानी जाती रही है। ऐसे में इस बार भी टीम से नए चेहरों के उभरने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tue, 17 Mar 2026 21:48:26 +0530

  Videos
See all

Black And White: मुस्लिम देशों ने Iran पर जवाबी हमले क्यों नहीं किए? | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:41:01+00:00

'आगे का इसका भविष्य नहीं है ना'- Harish Rana की मां #harishrana #harishranacase #aajtak #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:40:52+00:00

Kuldeep Yadav के रिसेप्शन में पहुंचे Shikhar Dhawan #kuldeepyadav #shikhardhawan #kuldeep #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:37:01+00:00

Breaking News: Mahendra Singh Dhoni की Jersey का नंबर बदला, जर्सी पर अब नहीं दिखेगा '7' नंबर #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T16:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers