Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 91 रन पर ऑलआउट कर शानदार जीत हासिल की थी। 17 मार्च को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। कॉन्वे ने 60 रन बनाए न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम रॉबिन्सन 1, निक केली 21, कप्तान मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद आखिरी में कोल मैकॉन्ची और जोश क्लार्कसन ने टीम को 175 रन तक पहुंचा दिया। क्लार्कसन ने 9 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, ब्योर्न हैंड्रिक्स और ओटनील बार्टमैन को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका 107 रन पर ऑलआउट 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। 67 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशम ने 1-1 विकेट मिला।

Continue reading on the app

श्रीदेवी प्रॉपर्टी विवाद में बोनी कपूर हाई कोर्ट पहुंचे:जान्हवी और खुशी कपूर संग याचिका दाखिल, चेन्नई ईसीआर संपत्ति पर कानूनी लड़ाई तेज हुई

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर व खुशी कपूर ने इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। Live Law की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित श्रीदेवी की एक प्रॉपर्टी से जुड़ा है। इस संपत्ति को लेकर एक व्यक्ति ने दावा किया है और इसी के तहत उसने चेंगलपट्टू की जिला अदालत में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, चेंगलपट्टू ने कपूर परिवार की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस याचिका को शुरुआती स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ अब बोनी कपूर और उनकी बेटियों ने मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह मुकदमा कानूनन टिकाऊ नहीं है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। कपूर परिवार का तर्क है कि संपत्ति से जुड़े सभी अधिकार और दस्तावेज उनके पक्ष में हैं, ऐसे में इस तरह के दावे निराधार हैं। वहीं, याचिकाकर्ता का दावा है कि संपत्ति को लेकर कुछ अधिकार उसके पास भी हैं, जिनकी कानूनी जांच जरूरी है। इसी आधार पर उसने कोर्ट में मामला दायर किया है। अब इस पूरे विवाद पर अंतिम फैसला हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीधे तौर पर श्रीदेवी की विरासत से जुड़ा है। उनके निधन के बाद से ही उनकी संपत्तियों और अधिकारों को लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल, मद्रास हाईकोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या कपूर परिवार को राहत मिलती है या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ‘ये विराट-रोहित जैसा है’… संजू सैमसन के सवाल पर रियान पराग ने ऐसा क्यों कहा?

संजू सैमसन पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और अब रियान पराग उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी में तो रियान ने संजू को रिप्लेस कर दिया लेकिन टीम में उनकी जगह कौन लेगा, रियान पराग से यही एक सवाल हुआ. Thu, 19 Mar 2026 16:27:40 +0530

  Videos
See all

NKP| Sushant Sinha: होर्मुज पर अमेरिका का बंकर बस्टर बम से हमला #trump #straitofhormuz #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:04+00:00

Ayodhya : राष्ट्रपति ने श्री राम यंत्र की स्थापना की #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:13:21+00:00

Bihar News : इफ्तार से पहले प्रणाम करते दिखे निशांत कुमार #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:55+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की बात ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:12:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers