Responsive Scrollable Menu

MP में “स्वनिधि पखवाड़ा” 15 अगस्त तक, 5 दिनों में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित, अब तक 10.36 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ

मध्य प्रदेश में 1 अगस्त से विशेष “स्वनिधि पखवाड़ा” आयोजित किया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान के दौरान अधिकाधिक पात्र पथ विक्रेताओं के नवीन ऋण एवं क्रेडिट कार्ड आवेदन प्राप्त करने, बैंकर्स एवं पथ विक्रेताओं की बैठकें आयोजित करने, रिसोर्स पर्सन का चयन करने तथा अंतिम छोर तक सेवाएँ पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा हैं। शुरुआती 5 दिनों में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित किए गए हैं। वहीं 10.36 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायों को लाभ मिला है।

इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित करना है। अभियान के दौरान सभी जिलों, नगरीय निकायों एवं संबंधित सेन्सस टाउन में जनजागरूकता, नवीन ऋण आवेदन, UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड आवेदन, लंबित एवं रिटर्न ऋण प्रकरणों के निराकरण सहित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि अभियान अवधि में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार, लंबित ऋण प्रकरणों का मिशन मोड में निराकरण, पात्र पथ विक्रेताओं के क्रेडिट कार्ड आवेदन एवं वितरण, डिजिटल सशक्तिकरण, बैंकों से प्रभावी समन्वय तथा अधिकतम पथ विक्रेताओं तक योजना का लाभ पहुंचाए।

5 दिनों में 1,575 नवीन पथ विक्रेता जुड़े, 8,377 ऋण वितरित

पखवाड़े अंतर्गत प्रारंभिक 5 दिनों में कुल 8,377 ऋण प्रकरण राशि रु. 25.00 करोड़ के वितरित किये जा चुके है, अभियान अंतर्गत पिछले 5 दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा गया है। 8,86 नवीन क्रेडिट कार्ड के आवेदन बैंको में प्रेषित कर पथ विक्रेताओं को जारी किये गए है।

अब तक 10.36 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले पथ विक्रेताओं को लाभ

  • मध्यप्रदेश पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देश में लगातार अग्रणी राज्य बना हुआ है। प्रदेश में अब तक 10.36 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
  • योजना के अंतर्गत 16.35 लाख ऋण प्रकरणों में 2,827.21 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने वालों में लगभग 40 प्रतिशत महिला हितग्राही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
  • पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को क्रमशः 15,000, 25,000 एवं 50,000 रुपए तक के ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • 30,000 का UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है।योजना की अवधि 31 मार्च, 2030 तक बढ़ा दी गई है।
  • प्रदेश में 7.17 लाख से अधिक पथ विक्रेता डिजिटल भुगतान प्रणाली से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।  अब तक 53.85 करोड़ से अधिक कैशबैक प्राप्त हो चुका है।
  • बैंकों द्वारा रिटर्न किए गए 2.07 लाख ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित जा रहे है, जिनमें बैंक एवं नगरीय निकायों के अधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर प्रकरणों का मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रहे है।

Continue reading on the app

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए NGO ग्लोबल सिख्स के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाने का फैसला लिया है। सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में सहयोग कर चुकी है। अब राहत अभियान के दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास पर फोकस किया जा रहा है। अब तक 220 सेमी-पर्मानेंट घर तैयार मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, असम के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल शिवसागर जिले के नेपाली खुटी गांव में अब तक करीब 220 सेमी-पर्मानेंट घर बनाए जा चुके हैं। ये घर बांस और टिन की छत से तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुनर्वास की योजना पहले से ही NGO के राहत अभियान का हिस्सा थी। हालांकि, जब सलमान खान ने अभिनेता रणदीप हुड्डा को मौके पर राहत कार्य करते देखा, तो उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का फैसला किया। एक घर की लागत 35 से 40 हजार रुपए रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रणदीप हुड्डा ने सलमान को ग्लोबल सिख्स के राहत अभियान की जानकारी दी, जिसमें करीब 70 स्वयंसेवक काम कर रहे हैं। इसके बाद संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह ने सलमान को बताया कि प्रत्येक सेमी-पर्मानेंट घर बनाने में 35 हजार से 40 हजार रुपए का खर्च आता है। इसके बाद सलमान खान ने संस्था के साथ मिलकर 500 घरों के निर्माण का फैसला लिया। अमरप्रीत सिंह बोले- सलमान ने कहा, 'आप लोग चिंता मत करो' राहत अभियान को लेकर अमरप्रीत सिंह ने मिड-डे से बातचीत में कहा, "सलमान खान ने कुछ दिन पहले हमसे बात की थी और कहा- आप लोग चिंता मत करो। 220 घर तैयार हो चुके हैं और इन्हें प्रभावित परिवारों को सौंपा जा रहा है। हमारी टीम एक दिन में आठ से दस घर बना सकती है।" रणदीप हुड्डा बोले- मानवता सबसे ऊपर वहीं, अभिनेता रणदीप हुड्डा भी लगातार राहत कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित परिवार शरण लिए हुए हैं। रणदीप ने कहा, “हम पिछले सात दिनों से लगातार प्रभावित लोगों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं और उन्हें पहुंचा रहे हैं। मानवता सबसे ऊपर है। मैं कई सालों से ग्लोबल सिख्स के साथ काम कर रहा हूं और उन्होंने जमीनी स्तर पर शानदार काम किया है। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करें। जहां भी कोई संकट हो, वहां लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है।” बॉलीवुड सेलेब्स ने की मदद की अपील बॉलीवुड सेलेब्स एक बार फिर 2026 में असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सिंगर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस राशि खन्ना ने लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया से लिखा था, इस समय हमारे देश के कई हिस्से भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें असम सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है, जो बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यह हर साल होता है, फिर भी हर बार हम इसके लिए तैयार नहीं होते। असम को इस समय तुरंत मदद की जरूरत है और आने वाले लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी लगातार सहयोग की आवश्यकता होगी। अगर आप सोच रहे हैं कि आप किस तरह मदद कर सकते हैं, तो अगले कुछ दिनों में मैं उन तरीकों को साझा करूंगी जिनके जरिए हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत कार्यों में सहयोग कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs BAN ODI-T20I: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर लटकी तलवार? एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से बढ़ा तनाव

भारत और बांग्लादेश के बीच 2024 में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी थी, जिसके लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था. मगर देश के हालातों के बाद से ही भारतीय टीम का ये दौरा रद्द हो गया था. Sat, 08 Aug 2026 02:48:40 +0530

  Videos
See all

Viral News: पानी में फंसी Ambulance, Video Viral #ytshorts #shorts #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T23:00:18+00:00

Iran America War Update: अमेरिका के डिफेंस सिस्टम पर बड़ा अपडेट! |Top News | Breaking News | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T23:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers