Responsive Scrollable Menu

ipl 2026: संजू सैमसन ने क्यों राजस्थान रॉयल्स से तोड़ा नाता? खुद किया खुलासा

ipl 2026: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 मार्च से शुरू होने जा रहे इस बड़े टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। लेकिन लीग के शुरुआती मुकाबलों में ही एक ऐसा मैच है,जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। वो है राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स। 

30 मार्च को गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं,बल्कि इमोशन, बदलाव और नए रिश्तों की कहानी भी है। वजह है बड़ा ट्रेड- संजू सैमसन जो पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते थे, इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उतरेंगे जबकि सालों-साल चेन्नई टीम का अहम हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे।

सोच समझकर राजस्थान टीम से हटा: संजू
मैच से पहले संजू सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला भावनाओं से नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया था।

सैमसन ने कहा, 'यह पहली बार होगा जब मैं राजस्थान के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैदान पर मैं भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने टीम इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि अब मेरा समय वहां पूरा हो चुका था। अब जब उनके खिलाफ खेलूंगा, तो अपना बेस्ट दूंगा।'

संजू सैमसन लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे। कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक, उन्होंने टीम को कई बार मुश्किल हालात से निकाला। ऐसे में उनका टीम छोड़ना फैंस के लिए बड़ा झटका था। अब वही सैमसन जब चेन्नई की जर्सी में राजस्थान के खिलाफ उतरेंगे, तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

जडेजा भी सीएसके का अहम हिस्सा थे
दूसरी तरफ, जडेजा के लिए भी यह मैच खास होने वाला है। जडेजा कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी रहे और टीम की सफलता में बड़ा रोल निभाया। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। ऐसे में एक तरह से यह उनकी ‘घर वापसी’ भी मानी जा रही है।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स सैमसन के साथ अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत बनाना चाहेगी।

आईपीएल का यह 19वां सीजन कई नई कहानियों के साथ शुरू हो रहा है, लेकिन राजस्थान बनाम चेन्नई का यह मुकाबला पहले ही दिन से चर्चा में है। फैंस के लिए यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों और नए समीकरणों का रोमांचक टकराव होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुवाहाटी में किसका पलड़ा भारी रहता है- सैमसन की नई टीम या जडेजा की वापसी वाली टीम।

Continue reading on the app

Teacher Recruitment 2026: हिमाचल में 600 JBT शिक्षक पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से इसकी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म जरूर भर लें।

योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:

  1. सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के साथ D.El.Ed / JBT
  2. B.El.Ed
  3. B.Ed / M.Ed / डिप्लोमा इन एजुकेशन

उम्र सीमा की बात करें तो:

  1. न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  2. अधिकतम उम्र: 45 वर्ष

(1 जनवरी 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) या लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

  1. कुल प्रश्न: 120
  2. कुल अंक: 120
  3. समय: 1.5 घंटे
  4. प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)

कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर Apply/Login पर क्लिक करें
अब“Applicant” विकल्प चुनकर रजिस्ट्रेशन करें
जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें
आवेदन शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें

Continue reading on the app

  Sports

किस बड़े खिलाड़ी पर छक्का मारकर किया रोहित ने प्रैक्टिस का आगाज, मुंबई इंडियंस से जुड़े हिटमैन, 3 महीने बाद पकड़ा बैट

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकातानाइट राइडर्स  के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी.  रोहित शर्मा, जो जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे, इस सीजन में टीम के लिए बतौर ओपनर अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. Tue, 17 Mar 2026 17:01:38 +0530

  Videos
See all

Bihar News: Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने पर क्यों उठ रहे सवाल? | Chakkar Chunav Ka |#shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:15:37+00:00

Suvendu Adhikari Vs Mamata Banerjee के बीच महामुकाबला, CM ममता के सामने बड़ी चुनौती|WB Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:13:37+00:00

Iran America War Update:अपनी नाकामियों के लिए ईरान को दोष दे रहे हैं ट्रंप? | Trump | Trump | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:15:00+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha। LPG Cylinder Crisis: Oil टैंकर आने से मिलेगी LPG संकट से मुक्ति? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T12:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers