Responsive Scrollable Menu

बच्चा होने पर मां ही नहीं, पिता को भी मिले छुट्टी; सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश

कोर्ट ने केंद्र को सुझाव दिया कि अवकाश की अवधि माता-पिता और बच्चे दोनों की जरूरतों के अनुरूप तय की जाए। भारत में वर्तमान में महिलाओं के लिए 26 सप्ताह तक का सशुल्क मातृत्व अवकाश उपलब्ध है, लेकिन पितृत्व अवकाश के लिए कोई राष्ट्रीय कानून नहीं है। 

Continue reading on the app

Afghanistan Air Strike: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भड़के अफगान क्रिकेटर, राशिद बोले- निहत्थों पर हमला युद्ध अपराध जैसा

Afghanistan Air Strike: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार देर रात हुए एक बड़े हवाई हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि यह एयरस्ट्राइक पाकिस्तान की सेना ने की,जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए या घायल हुए ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला काबुल के एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हुआ। तालिबान अधिकारियों का दावा है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। हाल के वर्षों में इसे देश की सबसे भयावह घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

यह घटना रमजान के पवित्र महीने में हुई है, जिससे लोगों में गुस्सा और दुख दोनों बढ़ गया। आम नागरिकों के साथ-साथ खेल जगत से भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इसे 'वार क्राइम' बताया और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की। राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल में नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि रमजान जैसे पवित्र महीने में इस तरह की घटना इंसानियत को शर्मसार करती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि इस मामले की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले।

तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार की तुलना इजरायल से कर दी, जिससे विवाद और गहरा गया। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी भावुक पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि रमजान के दौरान अस्पताल पर हमला हुआ, लेकिन दुनिया चुप है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे और कब दुनिया आवाज उठाएगी।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तालिबान के आरोपों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

काबुल में हुए इस हमले ने न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासकर तब, जब यह घटना रमजान जैसे संवेदनशील समय में हुई हो। अब नजर इस बात पर है कि क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मामले में दखल देता है और क्या इस हमले की निष्पक्ष जांच हो पाती है या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

एक और खिलाड़ी बाहर... जिस पर काव्या मारन ने खेला करोड़ों का दांव, वो आईपीएल 2026 नहीं खेलेगा

jack edwards ruled out of ipl 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. चोट के चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में उन्हें तीन करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. Fri, 20 Mar 2026 07:01:13 +0530

  Videos
See all

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का दूसरा दिन...मां ब्रह्मचारिणी बरसाएंगी कृपा | Maa Brahmacharini #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:40:02+00:00

Shorts : JDU विधायक Anant Singh को Patna High Court से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:41:30+00:00

Kangana Ranaut का Rahul Gandhi पर कमेंट, Supriya Shrinate- Alka Lamba ने लिया आड़े हाथ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:35:01+00:00

Breaking News | Delhi News | Delhi Police | राजधानी में बदमाशों का आतंक..बहुत घातक! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers