मुस्लिम से शादी कर टूटा मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना, अब रिलीज नहीं होगी 'The Manipur Diaries'
Monalisa Debut Film The Manipur Diaries Film: सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होकर पहचान बनाने वाली महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने न सिर्फ उनके करियर बल्कि उनके परिवार में भी हलचल मचा दी है. मुस्लिम शख्स फरहान से शादी के बाद अब उनकी डेब्यू फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' (The Manipur Diaries) पर संकट गहरा गया है. फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ऐसा बयान दिया है, जिससे मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना टूटता नजर आ रहा है.
शादी के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि मोनालिसा ने हाल ही में मुस्लिम युवक फरहान से शादी की थी. जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. शादी के बाद से ही इसे लेकर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सामने आ रही हैं. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इस शादी को एक बड़ी साजिश बताया था.
डायरेक्टर ने परिवार से की मुलाकात
मोनालिसा की शादी के बाद पहली बार डायरेक्टर सनोज मिश्रा उनके घर महेश्वर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मोनालिसा की मां से भी बातचीत की. जिनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक, मोनालिसा की मां पिछले चार दिनों से खाना नहीं खा रही हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे में है.
बहुत बड़ी साजिश
मीडिया से बातचीत में सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने इस पूरे घटनाक्रम को एक प्री प्लांड साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, 'मोनालिसा जो महाकुंभ की एक पहचान बन चुकी थीं, उनके साथ जो हुआ वह सामान्य नहीं है. कट्टरपंथियों ने प्लान बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है.'
सनातन को बदनाम करने का आरोप
सनोज मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया गया है और यह सब सनातन धर्म को बदनाम करने की एक साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि जिस लड़की को उन्होंने अपनी फिल्म में मौका दिया, वही अब इस तरह के विवाद में फंस गई है, जो बेहद दुखद है
फिल्म ‘Manipur Diaries’ पर लगा ब्रेक
सनोज मिश्रा ने ऐलान किया कि वह अपनी फिल्म ‘The Manipur Diaries’ को अब रिलीज नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि यह फिल्म लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी, लेकिन हमारी हीरोइन ही लव जिहाद का शिकार हो गई.
प्रमोशन से भी किया इंकार
सनोज मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि वह न तो इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे और न ही इसे रिलीज करेंगे. ऐसे में इस फैसले से फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को भी नुकसान होने की संभावना है. साथ ही मोनालिसा के करियर पर भी बड़ा असर पड़ना तय माना जा रहा है.
परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
मोनालिसा ने 11 मार्च को मुंबई के रहने वाले फरमान खान से शादी की थी. उन्होंने केरल में पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में एक मंदिर में जाकर हिंदू तौर-तरीके से शादी की बाकी रस्से पूरी कीं. इस शादी के बाद सोशल मीडिया समेत हर जगह लोगों की बीच चर्चाएं होने लगी. मोनालिसा की फरमान संग शादी से उनके परिवार वाले भी खिलाफ थे.
डायरेक्टर ने शादी को बोला था लव-जिहाद
मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को जब इस शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. जिसमें उन्होंने इस शादी को लव-जिहाद करार दिया. साथ उन्होंने पीएफआई पर आरोप लगाया कि मोनालिसा को फंसाकर ये शादी करवाई गई. उनके इस बयान के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी है थी कि उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'इससे अश्लील क्या होगा?' नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' की हो रही 'थू-थू', वल्गर लिरिक्स पर भड़के लोग
क्या सचमुच क्रिकेट से नफरत करती हैं साइना नेहवाल? खुद बताई पूरी सच्चाई
17 मार्च आज साइना नेहवाल अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर इस दिग्गज खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं. हाल ही में साइना नेहवाल ने न्यूज नेशन से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने भारत के सिस्टम को लेकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह क्रिकेट से नफरत करती हैं, तो इसपर साइना ने कहा कि उन्होंने तो कभी ऐसा नहीं कहा. फिर उन्होंने दूसरे खेलों की तुलना क्रिकेट से की और सवाल उठाए. आइए इस वीडियो में जानते हैं कि साइना ने इस सवाल के जवाब में क्या-क्या कहा...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















