Responsive Scrollable Menu

Health Tips: ये है 'जादुई' गंधराज नींबू, Body Detox कर चेहरे पर लाएगा Natural Glow

सेहत के लिए नींबू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं मार्केट में नींबू की कई तरह की वैरायटी मिलती है। जिनको देखकर लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ने के साथ इसको खाने के क्या फायदे हैं या इनका कैसे सेवन करना चाहिए। इस तरह के सवाल भी मन में आते हैं। मार्केट में गंधराज नींबू भी देखने को मिलता है। यह एक खास किस्म का नींबू होता है। जोकि भारत के पूर्वी हिस्से में पाया जाता है। इसका साइज नॉर्मल नींबू से बड़ा होता है और खुशबू भी काफी तेज होती है। वहीं गंधराज नींबू नॉर्मल नींबू से ज्यादा खट्टा और फ्रेश होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गंधराज नींबू के फायदे और इसके सेवन करने से तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए गंधराज नींबू के फायदे

गंधराज नींबू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गंधराज नींबू का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पीरियड क्रैम्प्स से परेशान? ये फूड्स दर्द को कर देंगे कम


बेहतर होगा पाचन

गंधराज नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गंधराज नींबू का रस अपच, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। खाने के साथ या खाना खाने के बाद इसके सेवन से खाना जल्दी पच जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

यह नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गंधराज नींबू के सेवन से वायरल इंफेक्शन, मौसमी बुखार और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। 

वेट लॉस में करने में मददगार

वेट लॉस की चाह रखने वाले लोगों के लिए भी गंधराज नींबू फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में इसका रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की अधिक चर्बी कम होती है।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी

इस नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम पाया जाता है। जोकि बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। गंधराज नींबू के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

बॉडी डिटॉक्स में मदद

इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह लिवर की क्षमता को भी बेहतर बनाता है और खून को भी साफ करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

बता दें कि गंधराज नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को चमकदार और साफ बनाने में मदद कर सकता है। गंधराज नींबू शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे आपकी त्वचा हेल्दी रहती है। आप सुबह के समय खाली पेट इसको नींबू पानी के रूप में पी सकते हैं। इससे यह स्किन में निखार लाने का काम करता है।

गंधराज नींबू खाने का तरीका


नींबू पानी

आप इसका सेवन नींबू पानी के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा गंधराज नींबू निचोड़कर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। 

सलाद के साथ खाएं

आप इस नींबू का सेवन अंकुरित अनाज, सलाद, दाल या सब्जी आदि में निचोड़कर खा सकते हैं। इसको खाने में मिलाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।

Continue reading on the app

चांदी आज ₹5 हजार बढ़कर ₹2.54 लाख पर पहुंची:सोना ₹300 बढ़कर ₹1.56 लाख का हुआ, इस साल कीमत ₹23 हजार बढ़ चुकी

सोने और चांदी के दामों में आज यानी 17 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 300 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 5 हजार रुपए बढ़कर 2.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी के दाम 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। इसके बाद से इनकी कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है। इसलिए इनकी खरीदारी देखने को मिल रही है। सोना इस साल ₹23 हजार और चांदी ₹24 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.56 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 27 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 39 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: एक्सपर्ट की राय: क्या अभी सोना खरीदना सही है? एक्सपर्ट्स के इनुसार रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना फिलहाल 'करेक्शन फेज' (कीमतों में सुधार) में है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान बरकरार है। ऐसे में निवेशक सोने में थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के हीरो Suryakumar Yadav बोले- पढ़ाई में फिसड्डी था, अब Cricket में 80% मिले

 सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने हाल में टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत का भरपूर आनंद ले रहे सूर्यकुमार का भारतीय कप्तान के रूप में जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है। मुंबई के रहने वाले सूर्यकुमार स्वाभाविक रूप से अपने इन आंकड़ों से बेहद खुश थे, क्योंकि शिक्षा ग्रहण करते समय वह कभी इतने अधिक नंबर लेकर नहीं आए थे।

सूर्यकुमार ने 2024 में टी20 कप्तान का पद संभालने के बाद लगातार सफलता हासिल की। उनकी अगुवाई में भारत ने अभी तक जो 52 मैच खेले हैं उनमें से 42 मैच में उसे जीत मिली है। सूर्यकुमार ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्कूल और कॉलेज में मैंने जो प्रतिशत हासिल करने की कोशिश की वह अब मुझे क्रिकेट में मिल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां (स्कूल या कॉलेज में) मैं कभी 50-60 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लेकिन यह (जीत की दर 80 प्रतिशत) सुनकर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं वैसे आंकड़ों पर बहुत ज्यादा गौर नहीं करता हूं लेकिन किसी को भी किसी भी खेल में हारना पसंद नहीं होता और मुझे भी जीतना पसंद है।’’

सूर्यकुमार के पिता अशोक कुमार यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। लेकिन सूर्यकुमार का कभी पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगा और उनके परिवार ने क्रिकेट में उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार ने मुझे पढ़ाई में अच्छा करने के लिए बहुत प्रेरित किया लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें समझ में आ गया कि इस लड़के को पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह लड़का उनके हाथ नहीं आएगा।’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने खेल में मेरा हमेशा समर्थन किया क्योंकि उन्होंने पाया कि इसमें मुझे पूरा आनंद आ रहा है और मुझे खेलना पसंद है। इसलिए उन्होंने कहा, ‘ठीक है, जाओ खेलो। अगर कुछ हासिल नहीं होता है तो फिर ख्याल रखने के लिए हम तो हैं ही।’’ हमेशा मुस्कुराते रहने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने हालांकि ऐसी नौबत नहीं आने दी जिससे कि उन्हें ‘प्लान बी’ का सहारा लेना पड़े।

Tue, 17 Mar 2026 16:28:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:44:48+00:00

LPG Crisis के बीच अब तक देश में 12 हजार छापे पड़े ! | #shortvideo #shorts #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:39:03+00:00

Bihar के Rajya Sabha Election में Tejashwi Yadav को बड़ा झटका, CM Nitish Kumar पहुंचे उच्च सदन!|News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:39:23+00:00

Ind Vs Pak Latest Debate Live : रमजान में मुनीर का 'कत्लेआम'.. भुगतेगा भीषण अंजाम ? | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:38:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers