बिहार के नए सीएम का नाम तय! चिराग पासवान ने सबको चौंकाया..., देखें वीडियो
Bihar New CM: बिहार का नया सीएम कौन बनेगा? सबके मन में इस समय यही सवाल है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करता हूं. लेकिन मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि मैं किसी भी तरीके से कोई ऐसी रेस में नहीं हूं. मैं यह मानता हूं कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य में होना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि तमाम बातों पर अंतिम मोहर गठबंधन के भीतर बैठक में चर्चा होने के बाद लगेगी. चिराग पासवान ने कहा कि मैं किसी भी तरीके से मुख्यमंत्री पद के दावेदारी में नहीं हूं. कार्यकर्ता रह रहकर इन बातों को उठाते हैं. उनकी भावना का मैं जरूर सम्मान करता हूं. पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बहुत जल्द गठबंधन के भीतर तय करके सूचित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई है. जल्द ही एक नाम पर मोहर लगेगी. जिसके बाद मीडिया को भी पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि नए सीएम के नाम पर काफी हद तक सहमति बन ही गई है. महज एक औपचारिकता बाकी है. उसको भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा और नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक नई उमंग जोश के साथ बिहार की सरकार कार्य करेगी.
'इससे अश्लील क्या होगा?' नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' की हो रही 'थू-थू', वल्गर लिरिक्स पर भड़के लोग
Nora Fatehi Song Controversy: रैपर बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद हुआ था. सिंगर पर गाने को लेकर आरोप लगा था कि उन्होंने इसमें स्कूल की यूनिफॉर्म में लड़कियों को गलत तरीके से पेश किया और हरियाणा के पारंपरिक लोकगीत को भी गलत संदर्भ में दर्शाया. हालांकि बाद में गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था. ये मामला ठंठा हुआ नहीं कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke) विवाद में आ गया. इस गाने के लिरिक्स सुनकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं.
इससे अश्लील क्या होगा?
दरअसल, कन्नड़ की 'केडी द डेविल' (KD The Devil) फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को रिलीज किया गया था. गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही डांस करते हुए नजर आए. जब इस गाने को लोगों ने सुना तो उनका गुस्से का पारा सातवें आसमान पर चड़ गया है. इस फिल्म के गाने के बोल इतने अश्लील हैं कि हम आपको यहां बता भी नहीं सकते हैं.सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि इससे अश्लील क्या होगा? यानि इस गाने की हर तरफ थू-थू हो रही है.
जब मेकर्स के पास दिखाने को ढंग की कहानी नहीं होती, तो वो अश्लील शब्दों और नग्नता का सहारा लेकर अपनी नाकामी छुपाते हैं।
— ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????? (@BeingSumit007) March 16, 2026
चंद व्यूज और पैसों के लिए पूरी पीढ़ी के स्वाद को बिगाड़ा जा रहा है। #NoraFatehi #SanjayDutt pic.twitter.com/lL8dRfcqeA
सिंगर अरमान मलिक ने जताया अफसोस
इस गाने के बोल इतने अश्लील हैं कि सोशल मीडिया पर आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस तरह के गाने लिखने वाले राइटर पर अफसोस जताया है. अरमान ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर)हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'यह गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखाई दिया था.उसके बाद मैंने दोबारा इस गाने को सुनिश्चित करने के लिए सुना कि क्या मैंने इस गाने के बोल सही सुने हैं.मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ कि कमर्शियल सॉग्स राइटर इस लेवल तक गिर चुके हैं.'
सोशल मीडिया पर लोगों का फूंटा गुस्सा
'सरके चुनर तेरी सरके' के रिलिक्स पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'जब मेकर्स के पास दिखाने के लिए ढंग की कहानी नहीं होती तो वो अश्लील शब्दों और नग्नता का सहारा लेकर अपनी नाकामी छुपाते हैं.' वहीं, दूसरे शख्स ने सवाल किया कि क्या भारत में कोई सेंसर बोर्ड है? ऐसे अश्लील और डबल मीनिंग वाले गाने मैनस्ट्रीम में कैसे आ जाते हैं? इसके अलावा एक अन्य ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में इतना घिनौना और अश्लील गाना नहीं सुना है. नोरा फतेही और संजय दत्त ने बेशर्मी की हदें पार कर दी हैं. परिवार में बच्चों के सामने ये गाना बज जाए तो इंसान शर्म से पानी-पानी हो जाएगा'
- पहले उठा ले
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) March 16, 2026
- अंदर वो डाले
- नीचे एक बूंद ना गिराए
- ख़ाली करके निकाले
- चूसेगा या चाटेगा, जो करेगा कर
मैंने अपने जीवन में इतना घिनौना और अश्लील गाना नहीं सुना है
नोरा फतेही और संजय दत्त ने बेशर्मी की हदें पार कर दी हैं
परिवार में बच्चों के सामने ये गाना बज जाए तो इंसान शर्म… pic.twitter.com/ibJGs38qNN
पुष्पा-2 के गाने लिखने वाले लिरिसिस्ट ने लिखा ये गाना
'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लिरिसिस्ट आलम रकीब ने लिखा है. उन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों के हिंदी बोल लिखे हैं. इसमें पुष्पा-2, कुली, कुबेरा,रेट्रो, लियो, और विक्रम जैसी फिल्म शामिल हैं. इस गाने को मंगली ने गाया है.जानकारी के अनुसार, इस गाने को लेकर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस गाने के खिलाफ नोटिस जारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कौनसे सभ्य समाज में इस गाने को परिवार के साथ बैठकर यह देखा जा सकता है? यह मानसिक रोगी आज की जनरेशन को बर्बाद कर रहे हैं. हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे.
ये भी पढ़ें: Awez Darbar और Nagma Mirajkar का शादी की खबरों के बीच ब्रेकअप? फैंस बोले- नजर लग गई, मुझे अच्छा नहीं लग रहा...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















