आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड करीब 3 प्रतिशत उछला
मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते कच्चे तेल में तेजी जारी है और मंगलवार को कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.03 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.03 डॉलर प्रति औंस पर था।
कच्चे तेल में तेजी की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फारस की खाड़ी में एक संकरा रास्ता है, जिससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है। इस कारण वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है, और इसमें किसी भी प्रकार की रुकावट से बाजारों को गंभीर जोखिम हो सकता है।
अमेरिका, इजरायल से युद्ध के चलते ईरान से इसे बंद कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
इस कारण बीते एक महीने में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है।
भारत भी ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। इसके चलते ईरान ने दो एलपीजी लदे भारती ध्वज वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी को इजाजत दे दी है।
इन दोनों जहाजों में से शिवालिक गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर सोमवार को डॉक कर चुका है। वहीं, एक अन्य जहाज नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पर डॉक करेग। इससे देश की एलपीजी आपूर्ति को बूस्ट मिलेगा।
इससे अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारतीय ध्वज वाला जहाज जग लाडकी करीब 80,000 टन से अधिक कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। यह इस हफ्ते भारत आ जाएगा। इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी।
विश्लेषकों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र से कच्चे तेल के आयात पर अत्यधिक निर्भरता के कारण भारत सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाएं विशेष रूप से संवेदनशील बनी हुई हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ब्रेन डेड पति के स्पर्म से महिला बनेगी मां! जानें कहां का है यह मामला...
Kerala High Court Decision : केरल हाईकोर्ट ने एक महिला को उसके ब्रेन-डेड पति का स्पर्म इकट्ठा कर सुरक्षित रखने की अंतरिम इजाजत दी है। भविष्य में कृत्रिम गर्भाधान (ART) के उपयोग के लिए उसे कोर्ट से अलग अनुमति लेनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Asianetnews


















